रियान पराग टीम इंडिया

“मैं टी-20 वर्ल्ड कप देखना भी नहीं चाहता”- भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर छलका रियान पराग का दर्द

राजस्थान के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2024 सीजन में 573 रन बनाए।

Riyan Parag (Pic Source-X)
Riyan Parag (Pic Source-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। हालांकि, भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। रोहित शर्मा की टीम को 05 जून को अपने शुरुआती मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मुकाबले  शुरुआती मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने हैरान करने वाला बयान दिया है। 

पराग, जिनके नाम की चर्चा 15 सदस्यीय टीम की घोषणा से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के संभावित प्लेयर में थी, उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 अभियान अच्छा रहा था। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जब भारत की टीम सामने आई उसमें रियान पराग को रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में भी जगह नहीं मिली थी।

मैं वर्ल्ड कप देखना भी नहीं चाहता- रियान पराग

रियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह शुरुआत में बता रहे हैं कि उनकी पहली पसंद टीम इंडिया होगी, लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया कि कौन सी टीमें शीर्ष चार में पहुंचेंगी। पराग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘शीर्ष चार टीमों की बात करना पक्षपातपूर्ण होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं वर्ल्ड कप देखना भी नहीं चाहता। मैं बस अंत में देखूंगा कि कौन जीता और खुश रहूंगा।

जब मैं वर्ल्ड कप खेलूंगा उस वक्त में टॉप चार टीमों के बारे में विचार करूंगा।’ हाल ही में रियान ने दावा किया था कि वह एक दिन जरूर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। रियान ने कहा था, एक समय आपको मुझे लेना ही होगा, यह मेरा भरोसा है कि मैं भारत के लिए खेलूंगा। यह कब होगा मुझे इसकी परवाह नहीं है।

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाले रियान का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी अच्छा रहा था। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने RR के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2024 सीजन में 573 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 150 का रहा था।

close whatsapp