'एक्टर' विराट कोहली को अच्छी तरह पता है, मैदान पर फुटेज कैसे खाई जाती है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एक्टर’ विराट कोहली को अच्छी तरह पता है, मैदान पर फुटेज कैसे खाई जाती है!

कल डीन एल्गर आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे थे अपने टेस्ट करियर में।

Virat (Image Credit- Instagram)
Virat (Image Credit- Instagram)

अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभी तक विराट कोहली का ही बल्ला चला है, जहां सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं तो विराट ने टीम को संभाला है। इस बीच मैदान पर विराट ने फिर से ड्रामेबाजी शुरू कर दी थी, जिसका नजारा देखने को मिला डीन एल्गर के आउट होन के बाद। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अब।

सिर्फ विराट कोहली ने ही बनाए सबसे ज्यादा रन

जी हां, कल बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 153 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से ही सबसे ज्यादा रन निकले। जहां अपनी पारी में विराट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, उसके बाद कप्तान रोहित ने 39 और गिल ने 36 रनों की पारी खेली। वहीं जायसवाल, जडेजा और श्रेयस अय्यर तो पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

आपको मिलाते हैं ‘एक्टर’ विराट कोहली से

*कल डीन एल्गर आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे थे अपने टेस्ट करियर में।
*वहीं आउट होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दी एल्गर को विदाई।
*इस दौरान विराट खुद पर कैमरा देखते ही हो गए काफी ज्यादा एक्टिव।
*साथी खिलाड़ियों को जश्न मनाने से रोका, करने लगे अलग-अलग इशारे।

विराट कोहली का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

सिराज ने कर दिया लाल गेंद से भी कमाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

रोहित और विराट को लेकर आई बड़ी अपडेट

दूसरी ओर विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट खेले डेढ़ साल होने वाला है, ऐसे में ये दोनों टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इस लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 खेल सकते हैं, साथ ही BCCI ये भी चाहता है कि विराट और रोहित इस साल जून महीने में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी खेले। वैसे रोहित और विराट आखिरी बार साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद दोनों का इस प्रारूप में चयन नहीं हुआ है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?