मिचेल जॉनसन और डेविड वार्नर के बीच लगी आग बुझाना चाहते हैं एबी डी विलियर्स या फिर कुरेद रहे हैं पुराने घाव! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिचेल जॉनसन और डेविड वार्नर के बीच लगी आग बुझाना चाहते हैं एबी डी विलियर्स या फिर कुरेद रहे हैं पुराने घाव!

डेविड वार्नर को लेकर मिचेल जॉनसन की हालिया बयानबाजी क्रिकेट बिरादरी के बीच जंगल में आग की तरह फैल गई है।

Mitchell Johnson, David Warner and AB de Villiers. (Image Source: X)
Mitchell Johnson, David Warner and AB de Villiers. (Image Source: X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) और डेविड वार्नर (David Warner) के बीच चल रहे विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा है।

एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) का मानना है कि मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) और डेविड वार्नर (David Warner) दोनों को आमने-सामने बैठकर निजी तौर इस मामले को सुलझा लेना चाहिए, वरना मीडिया और आधी जानकारी रखने वाले लोग, इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगे।

आपको बता दें, मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए एक हालिया कॉलम में सैंडपेपरगेट स्कैंडल में शामिल होने के कारण डेविड वार्नर (David Warner) को विदाई टेस्ट मिलने पर सवाल उठाया और यह भी कहा था कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज फेयरवेल मैच के लायक नहीं है।

AB de Villiers ने Mitchell Johnson और David Warner को दी अहम सलाह

जिसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने द मिचेल जॉनसन शो में खुलासा किया कि डेविड वार्नर (David Warner) ने उन्हें एक संदेश भेजा था, जिसे उन्होंने अपमानजनक माना था, खासकर टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर उठाए गए सवाल पर उनकी वाइफ कैंडिस वार्नर के हमले को लेकर।

यहां पढ़िए: एक बार फिर डेविड वार्नर ने जीता भारतीय फैंस का दिल; चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शेयर किया खास मैसेज

एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे उन दोनों के बीच यह सार्वजनिक बातचीत पसंद नहीं आ रही है। मेरी मिचेल और वार्नर दोनों को सलाह है कि आप फोन उठाओ, कॉल करो और इस मुद्दे को सुलझाओ। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम के कुछ दाग सामने लाए गए हैं, लेकिन दुनिया को इसमें शामिल न होने दें।

उन्होंने एक-साथ काफी क्रिकेट खेला है और ड्रेसिंग रूम भी साथ में साझा किया है। शायद मिचेल जॉनसन को लगा हो कि ‘आप वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा हैं और अब यह फेरवेल। आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसके बारे में बात करने की जरूरत है।’ मुझे लगता है कि अभी भी बहुत कुछ सामने आना बाकी है।”

डेविड वार्नर मैदान के बाहर वो काफी अच्छे इंसान है: AB de Villiers

एबी डी विलियर्स ने आगे कहा, ‘ मैंने डेविड के साथ काफी मैच खेले हैं। वह मैदान पर काफी आक्रामक रहते हैं, लेकिन मैदान से बाहर बहुत अच्छे इंसान हैं। वह दिल से बहुत ही अच्छे हैं। मैंने डेविड वार्नर के साथ Delhi Daredevils के लिए खेला है। मुझे उम्मीद है कि सभी चीजें जल्द बेहतर हो जाएगी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?