'मुझे नहीं मालूम महेंद्र सिंह धोनी ने कब इस तरह से मैच गंवाया था' माइकल वॉन ने रवींद्र जडेजा की कप्तानी को लेकर खड़े किए सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे नहीं मालूम महेंद्र सिंह धोनी ने कब इस तरह से मैच गंवाया था’ माइकल वॉन ने रवींद्र जडेजा की कप्तानी को लेकर खड़े किए सवाल

IPL 2022 सीजन में गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 6 मैचों में 5 को गंवा चुकी है।

Michael Vaughan. (Photo by Stu Forster/Getty Images for ECB)
Michael Vaughan. (Photo by Stu Forster/Getty Images for ECB)

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा की कप्तानी के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का अपना 5वां मुकाबला हार गई।

माइकल वॉन के मुताबिक अगर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होते तो टीम इतने करीबी मुकाबले ना हारती। हाल ही में CSK और GT के बीच हुए मुकाबले में 170 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम लगभग ये मुकाबला हार चुकी थी। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही थी और उनके 4 विकेट महज 48 रन पर ही गिर गए थे। लेकिन 10 ओवर के बाद टीम की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के चलते जीता जिताया मुकाबला हार गई।

डेविड मिलर ने इस मुकाबले में 94 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वॉन की माने तो अगर धोनी कप्तान होते तो खेल आखिरी ओवर तक नहीं चलता और वह विपक्षी टीम को खेल में वापसी का कोई मौका नहीं देते। वॉन ने खेल के दौरान धोनी की फील्डिंग सेट करने की रणनीति पर ध्यान दिया और परिदृश्य पर साझा करने के लिए अपने विचार रखे।

वॉन ने क्रिकबज पर दिए अपने बयान में कहा कि, एक नए कप्तान के रूप में, आप मुश्किल मुकाबले जीतना चाहते हैं। उन्हें उस मैच को आसानी से 10 या 15 रन से जीत लेना चाहिए था और मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि अब क्या होगा। मुझे याद नहीं है कि एमएस धोनी को इस तरह के कई मैच हारते हुए मैंने कभी देखा हो। आप कभी भी एमएस के पक्ष को एक कड़े खेल में हारते हुए देखने के अभ्यस्त नहीं होते हैं।

रवींद्र जडेजा एक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तानी को लेकर अभी भी वो काफी सोच विचार कर रहे हैं। उनको एमएस धोनी से ऐसे मुकाबलों को लेकर बातचीत करनी चाहिए। आपको ऐसे मैच जरूर जीतने चाहिए जो आपके पक्ष में हो।

डेथ ओवरों में गुजरात टाइटंस की टीम ने पलटा मुकाबला

दूसरी पारी के 18 वें ओवर में मुकाबला पलटा जब क्रिस जॉर्डन को राशिद खान ने 25 रन मार दिए। ब्रावो ने 19वें ओवर में दो विकेट लेकर एक बार फिर से मैच को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ पलट दिया लेकिन आखिरी ओवर में जॉर्डन 13 रन नहीं बचा सकें।

वॉन ने कहा कि, CSK की हार नए कप्तान के लिए एक सीखने की बात होनी चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए कि कप्तानों के लिए इस तरह के करीबी खेल जीतना कितना महत्वपूर्ण है।

बता दें कि अगला मुकाबला चेन्नई का मुंबई के खिलाफ है। आईपीएल के इतिहास में दो सबसे सफल टीमें इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

close whatsapp