अजिंक्य रहाणे ने अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी बल्लेबाजी पर इसका असर पड़ना….
अजिंक्य रहाणे को पैट कमिंस की एक गेंद उनकी उंगली पर लगी थी।
अद्यतन - जून 10, 2023 12:00 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। दरअसल पहले सेशन में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शानदार शतकीय पारी की बदलौत ही इस स्कोर को खड़ा करने में सफल रही।
वहीं भारतीय टीम का प्रदर्शन पहली पारी में अच्छा नहीं रहा। दरअसल टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और चार विकेट मात्र 71 रन पर ही खो दिए। हालांकि अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारी की बदलौत भारत फॉलोऑन को टालने में कामयाब रहा।
मैंने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे मैं काफी खुश हूं- अजिंक्य रहाणे
वहीं इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे को पैट कमिंस की एक गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में भी देखा गया। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा। वहीं तीसरे दिन खेल खत्म होने के बाद अजिंक्य रहाणे ने अपनी चोट पर बात की।
दरअसल उन्होंने कहा कि, दर्दनाक लेकिन इससे मेरी बल्लेबाजी बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगी। मैंने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे मैं काफी खुश हूं। आज बहुत अच्छा रहा। दरअसल हम 320-330 तक पहुंचना चाह रहे थे लेकिन कुल मिलाकर हमारा दिन बहुत अच्छा रहा।
इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि, गेंदबाजी के लिहाज से हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। जडेजा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। दरअसल बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ फूटमार्क से काफी मदद मिला। सीम बॉलर्स को विकेट से काफी मदद मिल रही थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए और भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 296 रन ही बना सकी।