IPL 2024 की पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर चल रही राजस्थान राॅयल्स को टाॅम मूडी ने चेताया कहा, मैं नहीं चाहता कि फिर से…
आईपीएल में खेले गए पांच मैचों में से 4 मैच जीत चुकी है राजस्थान
अद्यतन - Apr 13, 2024 3:48 pm

आईपीएल के डेब्यू सीजन की चैंपियन रही राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल के जारी 17वें सीजन में कमाल की शुरुआत की है। टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पहले लगातार चार मैचों में जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले मैच में उसे गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से हराया था। लेकिन फिर भी टीम पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
तो वहीं अब वह अपने आगामी मैच में पंजाब किंग्स का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आज 13 अप्रैल, शनिवार को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले राजस्थान राॅयल्स को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टाॅम मूडी (Tom Moody) ने बड़ा बयान दिया है। मूडी का कहना है कि वे नहीं चाहते कि टीम साल 2023 की तरह खेले।
राजस्थान राॅयल्स को लेकर टाॅम मूडी ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान राॅयल्स के मैच से पहले टाॅम मूडी ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा- जब भी मैं पंजाब किंग्स के बारे में सोचता हूं तो मुझे केवल शशांक और उसने पिछले कुछ सालों में क्या किया है वो याद आता है। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। गुजरात के खिलाफ हमने देखा कि वह एक ओवर में क्या कर सकते हैं। यह मुकाबला सच में दिलचस्प होने वाला है क्योंकि मुझे लगता है कि राजस्थान हार के सदमें में है।
मूडी ने आगे कहा- आप जानते हैं कि वे (RR) टूर्नामेंट में बहुत तेजी से दौड़ रहे हैं। लेकिन मैं नहीं चाहता फिर से उनके साथ पिछले साल की तरह हो जाए। उन्होंने पिछली बार की तरह इस बार भी सीजन की शानदार शुरुआत की है, लेकिन फिर वे हार गए थे।
लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके साथ ऐसा होने वाला है, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन से बहुत कुछ सीखा है। मैच में पंजाब का पलड़ा भारी होगा क्योंकि वे अपने घर पर मैच खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह गेंद को स्विंग करा रहे हैं और वह फाॅर्म में है।