संघर्षरत सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की चुनौतियों का करना होगा सामना, कोच बाउचर ने किया खुलासा

मुंबई इंडियंस संघर्षरत सूर्यकुमार यादव के आगे नई चुनौतियां पेश करेगी!

Advertisement

Suryakumar Yadav and Mark Boucher (Image Source: BCCI-IPL)

भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में भी जारी है, जो फ्रेंचाइजी के लिए बेहद चिंतनीय है, क्योंकि वे अब तक इस सीजन में अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं।

Advertisement
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक दो मैचों में केवल 16 रन बनाए हैं, और इससे पहले न्यूजीलैंड सीरीज में भी उनका हाल यही था। इस बीच, सूर्यकुमार के संघर्ष पर बात करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने उम्मीद जताई हैं कि 32-वर्षीय बल्लेबाज आगामी मैचों में अपनी फॉर्म वापस पा लेंगे।

सूर्या बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं: मार्क बाउचर

बाउचर ने आगे खुलासा किया कि मुंबई इंडियंस (MI) का टीम प्रबंधन भारतीय स्टार पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहता है, और फ्रेंचाइजी उसे इस दौर से उबरने के लिए नई चुनौतियां देकर उसका साथ देगी। कोच को उम्मीद है कि सूर्या जल्द आईपीएल में रन बनाएगा।

मार्क बाउचर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा: ‘सूर्या बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। अगर वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर नहीं है, तो भी वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ियों में से एक हैं। सूर्या ने हाल के दिनों में बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। मैं उस पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता।

हम सभी जानते हैं कि वह बल्ले के साथ क्या कर सकता है। यह क्रिकेट का खेल है, कभी-कभी आप छोटे-छोटे पैच से गुजरते हैं, जहां आप फॉर्म के लिए संघर्ष करते हैं। हम सूर्या को सपोर्ट करेंगे और उसके सामने उसके खेल से उसका दिमाग हटाने के लिए कुछ नई चुनौतियां पेश करने की कोशिश करेंगे, अगर इससे उसे टूर्नामेंट के मध्य और अंत चरणों में कुछ अच्छा फॉर्म हासिल करने में मदद मिलती है।

Advertisement