Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

आइए इन तीन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter - X)
Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X)

2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा लिया और मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में खेले गए। टूर्नामेंट के दौरान कई युवा और अनुभवी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रन बनाने के मामले में कुछ ही खिलाड़ी सबसे आगे रहे। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको ऐसे ही 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए:

3. कुमार कुशाग्र

Kumar Kushagra

ईस्ट जोन के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने तीन मैचों में 224 रन बनाए और उनका औसत 44.80 रहा। कुशाग्र ने टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उन्होंने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की, जबकि फाइनल में उन्हें मिडिल ऑर्डर में उतरना पड़ा।

इसके बावजूद उन्होंने खुद को परिस्थिति के अनुसार ढाला और फाइनल में शानदार शतक लगाया। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर ईस्ट जोन की पारी को मजबूती दी और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp