ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी, विराट कोहली को समर्पित किया यह नया गाना, हो रहा है पॉपुलर

Advertisement

Dwayne Bravo and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

जब भी क्रिकेट के मैदान में मनोरंजन की बात होती है, वेस्टइंडीज के धमाकेदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम जरूर लिया जाता है। मैदान में अपने खेल और जश्न के अंदाज से वह अपने प्रशंसकों को दिवाना बना देते हैं। वह अपने गानों को लेकर भी खासे मशहूर हैं। खैर, ब्रावो ने अपने लाखों प्रशंसकों के लिए एक और गाना पेश किया है।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले ब्रावो ने ‘चैंपियन’ और ‘रन द वर्ल्ड’ शीर्षक से गाने बनाए थे। डीजे ब्रावो के ये दोनों गाने भी खासे लोकप्रिय हुए थे। चैंपियन में उनके सिग्नेचर स्टेप लंबे समय तक चर्चा में ही थी। यहां तक की उनके साथी क्रिस गेल और डैरेन सैमी ने भी मैदान में जश्न मनाते समय उनकी स्टेप को आजमाया था।

2016 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद पूरी वेस्टइंडीज टीम ने चैंपियन की धुन पर मैदान में जश्न मनाया था। उसके बाद से ब्रावो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस गाने की सफलता के बाद उन्होंने चलो चलो, ट्रीप अभी बाकी है जैसे गाने गाए। अब उनका नया गाना भी तैयार है और उम्मीद की जा रही है कि इस गाने से एशिया विशेषकर भारत में ब्रावो की लोकप्रियता में और इजाफा होगा।

ब्रावो का यह नया गाना एशिया और एशियाई खिलाड़ियों को समर्पित किया है। इस गाने में ब्रावो ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, शाकिब अल हसन, शाहिद आफरीदी, और राशिद खान को दिखाया है।

गाने में एशियाई टूर : गाने की शुरुआत श्रीलंका में होती है। इसमें ब्रावो कहते हैं कि वह अपने दोस्त कुमार संगकारा को बुलाना चाहेंगे और उनसे एक और श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को बुलाने के लिए कहेंगे। फिर वह भारत आते हैं और विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हैं। इसके बाद वह बांग्लादेश के शकीब अल हसन की चर्चा करते हैं।

हसन के बाद वह पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफ्ररीदी के बारे में बताते हैं। गाने में सबसे अंत में अफगानिस्तान की बात होती है। यहां ब्रावो राशिद खान से मिलते हैं। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर लांच किया।

देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। इस गाने का टीजर देख उनके प्रशंसक काफी खुश दिखाई दिए।

Advertisement