क्या डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं हैं इशांत शर्मा?

DC आगामी आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल को LSG के खिलाफ करेगी।

Advertisement

David Warner and Ishant Sharma (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के आगाज में अब दो सप्ताह से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में सभी टीमों की तैयारियां जोरो पर है, और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपने खिलाड़ियों के लिए 17 मार्च को नई दिल्ली में प्री-सीजन कैंप आयोजित किया। इस कैंप में लगभग सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) आगामी आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। इस बीच, आगामी आईपीएल 2023 से पहले, इशांत शर्मा ने कहा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्क्वॉड में काफी युवा प्रतिभाएं हैं। चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी और खलील अहमद सभी बेहद शानदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हमारे पास अमन खान भी हैं, जो भविष्य के लिए बहुत अच्छा खिलाड़ी साबित हो सकता है।

हम अपने कप्तान को सपोर्ट करने की पूरी कोशिश करेंगे: इशांत शर्मा

वहीं, डेविड वार्नर को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में आगामी आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का कप्तान नियुक्त किया गया है। जिस पर अपने विचार साझा करते हुए भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहां वार्नर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। आगामी सीजन में हम सभी अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाने और अपने कप्तान को सपोर्ट करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने साल 2016 में SRH को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। इशांत शर्मा ने अंत में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के टीम पर प्रभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहां रिकी पोंटिंग टीम के लिए बहुत अच्छे रहे हैं।

रिकी पोंटिंग हमारी हर संभव मदद करते हैं, चाहे फिर वह खेल के बारे में हो, या जीवन के बारे में। वह सभी को दिल्ली कैपिटल्स (DC) परिवार का हिस्सा महसूस कराते हैं। एक क्रिकेटर के रूप में सौरव गांगुली का अनुभव भी हमारी बहुत मदद करेगा।

Advertisement