इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने नई ODI किट का अनावरण किया; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने नई ODI किट का अनावरण किया; देखिए वीडियो

इंग्लैंड की नई ODI किट गहरे नीले रंग की है।

Mark Wood (Image Source: ECB Twitter)
Mark Wood (Image Source: ECB Twitter)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 12 अप्रैल को अपनी नई ODI किट का अनावरण किया है, जिसे इंग्लैंड की महिला और पुरूष दोनों टीमें इस साल 2023 में पहनेंगी। ECB ने ट्विटर पर एक शार्ट क्लिप शेयर की है, जहां इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड और इस्सी वोंग नई वनडे जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम सितंबर में चार मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ नई जर्सी पहनकर एक्शन में नजर नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम जुलाई 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई वनडे जर्सी ने जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी।

इस बीच, इंग्लैंड की नई ODI किट गहरे नीले रंग की है, और इस शॉर्ट स्लीव जर्सी में स्टेप स्प्लिट हेम डिटेलिंग और फॉरवर्ड-फेसिंग साइड सीम है। जर्सी के शोल्डर और बैक में बेहतर एयरफ्लो सर्कुलेशन के लिए मेश मटीरियल का उपयोग किया गया है, और साथ ही ट्रायंगल पॉप बैक पैनल भी हैं।

यहां देखिए ECB की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्तमान वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन है और अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने खिताब का बचाव करती हुई नजर आएगी। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के पास जून-जुलाई में अपनी घरेलू धरती पर एशेज फिर से हासिल करने का एक और कठिन टास्क है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 2023 एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड 1 जून से लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के साथ अपने घरेलू समर की शुरुआत करेगा। आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम 16 जून से एशेज वापस पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेंगे। आगामी एशेज सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। इससे ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में भारत से भिड़ेगा।

close whatsapp