IPL 2023: ‘ए साला कप नहीं’ फाफ डु प्लेसिस ने बोला गलत आरसीबी स्लोगन तो वायरल हुई वीडियो
आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में आरसीबी का सामना 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होने वाला है।
अद्यतन - Apr 1, 2023 10:42 pm

आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंलगोर (आरसीबी) टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसका कारण उनके द्वारा एक मीडिया कार्यक्रम में उनकी जुबान फिसलना है।
बता दें कि आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में आरसीबी का सामना 2 अप्रैल को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। तो वहीं आईपीएल के जारी सीजन में आरसीबी ट्राॅफी जीतने के अपने 15 साल के सूखे को भी खत्म करना चाहेगी।
फाफ डु प्लेसिस की जुबान फिसली
बता दें कि आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस एक मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, तो इसी दौरान फाफ के मुंह से आरसीबी टीम का स्लोगन तरीके से निकल जाता है। तो वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई है।
बता दें कि फाफ ‘ए साला कप नमदे’ की जगह ‘ए साला कप नहीं’ कह देते हैं। तो वहीं इसको सुनने के बाद विराट कोहली जोस से हंस पड़ते हैं और फाफ से स्लोगन को सही से कहने के लिए कहते हैं। बता दें कि ‘ए साला कप नमदे’ का मतलब ‘इस साल कप हमारा है’, जो आरसीबी का टीम स्लोगन भी है।
देंखे वायरल वीडियो
he literally said "ee sala cup nahi" 😭😭😭😭 pic.twitter.com/uizeR9wXVW
— rea (@reaadubey) April 1, 2023
आरसीबी को लग चुका है दोहरा झटका
बता दें कि आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ही ऐड़ी की चोट की वजह से टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही शुरूआती फेज से बाहर हो चुके हैं, तो अब मुंबई के खिलाफ 2 अप्रैल को होने वाले मैच में हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अभी तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। जिस कारण उनका पहले मैच में खेलना संदिग्ध है।
दूसरी तरफ जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की ओर से नहीं खेलेंगे तो टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि टीम को पिछले सीजन एलिमिनेटर तक पहुंचाने में इन दोंनो खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।