MS Dhoni

‘एक फोटो दीजिए ना सर’, फैन ने एमएस धोनी के करोड़ों की कार को रोक की सेल्फी की डिमांड

धोनी अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं

MS Dhoni with his fans (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni with his fans (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं हुई है। आईपीएल के दौरान फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई देते हैं। धोनी भी अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन उनकी गाड़ी को रोककर सेल्फी की मांग करता है।

वीडियो में एक युवा फैन यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “एक फोटो दीजिए ना, एक फोटो सिर्फ। एक फोटो दीजिए ना सर, एक फोटो प्लीज, बस एक सेकेंड लगेगा। एक मिनट, डाउन करिए ना शीशा सर प्लीज।” इसके बाद धोनी अपनी गाड़ी का शीशा नीचे करते हैं उस फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के ढेरों रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह परिवार के साथ अपने फॉर्म हाउस पर छुट्टियों का आनंद लेते हुए नजर आए थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

एमएस धोनी हाल ही में आईपीएल के 2024 संस्करण में खेलते हुए नजर आए थे। सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने मिला-जुला प्रदर्शन किया। टीम ने 14 मैचों में 7 में जीत दर्ज की और 7 में हार का सामना किया।

सीएसके की टीम 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। वहीं आरसीबी के भी 14 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

 

close whatsapp