इरफान विराट

World Cup 2023: एक तरफ विराट कोहली तो दूसरी तरफ दुनिया के सारे बल्लेबाज- VK के लिए इरफान का स्पेशल पोस्ट

विराट कोहली आज मना रहे हैं अपना 35वां जन्मदिन।

Virat Kohli, KL Rahul & Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli, KL Rahul & Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बधाई मिल रही। विराट कोहली को कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने जन्मदिन की बधाई दी है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने काफी अलग अंदाज में विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी।

यहां देखिए विराट कोहली के लिए इरफान पठान का स्पेशल पोस्ट

इरफान पठान ने ट्विटर पर शानदार पोस्ट करते हुए विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, एक तरफ विराट कोहली तो दूसरी तरफ दुनिया के सारे बल्लेबाज। विराट सबसे आगे।

आपको बता दें कि विराट कोहली इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने कई जबरदस्त पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में 48 शतक भी पूरे कर लिए हैं और वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज दो शतक ही दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वो शतक के करीब पहुंचे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

विराट ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 7 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना दिए हैं। विराट इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भी वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि, यहां भी वो एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

आपको बता दें कि 2008 में, विराट कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। उसी साल विराट ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज़ किया था। इसके अलावा 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी वो हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें क्रिकेट जगत से 

close whatsapp