Emerging Teams Asia Cup 2023: श्रेयंका पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने हॉन्गकॉन्ग पर दर्ज की बड़ी जीत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Emerging Teams Asia Cup 2023: श्रेयंका पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने हॉन्गकॉन्ग पर दर्ज की बड़ी जीत 

मंगलवार को इंडिया ए टीम ने हाॅन्गकाॅन्ग टीम पर 9 विकेट से जीत हासिल की  

Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter)
Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter)

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इमर्जिंग टीम एशिया कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ब्रिगेड ए टीम की शानदार शुरूआत हुई है। बता दें कि आज 13 जून, मंगलवार को खेले गए अपने पहले ही मैच में भारत ए टीम ने हाॅन्गकाॅन्ग पर 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है।

बता दें कि भारतीय टीम को इस मैच में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 20 वर्षीय युवा महिला खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने। बता दें कि श्रेयंका ने मैच में तीन ओवर में दो रन देकर 5 विकेट निकाल, विरोधी टीम की कमर तोड़ दी और पूरी टीम को मात्र 32 रनों पर समेट दिया। तो वहीं मैच में इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।

भारत ए महिला टीम बनाम हाॅन्गकाॅन्ग महिला टीम, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम की कप्तान स्वेता सहरावत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए हाॅन्गकाॅन्ग की महिला टीम भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे 14 ओवर में मात्र 34 रनों पर सिमट गई।

भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट निकाले, तो प्रशवी चोपड़ा व मन्नत कश्यप को दो-दो विकेट मिले। तो एक विकेट तीतस सधू भी निकालने में कामयाब रही। गौरतलब है कि हाॅन्गकाॅन्ग की ओर से सिर्फ मारिको हिल (14) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाई।

दूसरी ओर हाॅन्काॅन्ग महिला क्रिकेट टीम से मिले 35 रनों के आसान लक्ष्य को भारतीय टीम ने 5.2 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। विकेटकीपर उमा छेत्री 16* और गोंगडी त्रिशा 19* रन बनाकर नाबाद रही। हालांकि, कप्तान स्वेता सहरावत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 2 रन पर बैटली चैन की गेंद पर कैरी चैन को कैच थमा बैठी।

दूसरी ओर अब इस प्रतियोगिता में स्वेता एंड कंपनी का सामना 15 जून को नेपाल महिला क्रिकेट टीम से होने वाला है। तो वहीं इस मैच में भारतीय टीम अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

close whatsapp