क्या वाकई वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है? भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राॅफी मैच के दौरान खाली पड़े स्टैंड पर उठे सवाल
चैंपियंस ट्राॅफी का दूसरा मैच आज 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Feb 20, 2025 7:17 pm

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राॅफी के जारी 9वें सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम ने शंखनाद कर दिया है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मैच आज 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है।
वहीं, इस मुकाबले में भारत जैसी बड़ी टीम के खेलने के बाद भी खाली पड़े स्टैंड्स ने फैंस को इस बात पर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई अब वनडे क्रिकेट अपने आखिरी वक्त में है। आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में फैंस का स्टेडियम में मौजूद ना होना, कहीं ना कहीं चिंता का विषय बन गया है।
साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी मैच के दौरान दुबई स्टेडियम की खाली पड़ी हजारों सीटों की फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस के बीच वनडे क्रिकेट को लेकर लगातार घट रही लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसके अलावा पूर्व क्रिकेट प्रशासक और आईपीएल के चेयरमैन रहे ललित मोदी ने भी दुबई में खाली पड़े स्टैंड्स को लेकर एक ट्वीट करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
देखें इंटरनेट पर वायरल ये फोटोज
![]()
![]()
भारत ने जल्दी समेटा बांग्लादेश का टाॅप ऑर्डर
दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो टाॅस हारकर गेंदबाजी करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पावरप्ले के भीतर ही भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश का टाॅप ऑर्डर बिखेर कर रख दिया है। अक्षर पटेल तो हैट्रिक लेने से बाल-बाल बचे।
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 35 रनों के भीतर ही बांग्लादेश की आधी टीम को वापस पवेलियन में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 42 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर कुल 183 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय तौहीद हृदौय 79* और जाकेर अली 68* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।