ENG vs AFG: गुरबाज-अलीखिल की बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को दिखाए दिन में तारे, अफगानिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 284 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AFG: गुरबाज-अलीखिल की बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को दिखाए दिन में तारे, अफगानिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 284 रन

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बोर्ड पर लगाए।

ENG vs AFG (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs AFG (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने (ENG vs AFG Match) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जो टीम पर शुरूआत में भारी पड़ते हुए नजर आया क्योंकि रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई।

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम के लिए सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया।

ENG vs AFG: शानदार शुरूआत के बाद लड़खड़ाई थी अफगानिस्तान की पारी

ENG vs AFG, इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को पहला झटका 17वें ओवर में लगा। जब इब्राहिम जादरान (28 रन) पर आदिल रशीद के हाथों आउट हो गए। आदिल रशीद ने फिर 19वें ओवर में रहमत शाह को (3 रन) पर पवेलियन भेज दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए।

रहमानुल्लाह गुरबाज 57 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेल पाए। रहमानुल्लाह गुरबाज के आउट होने के बाद हश्मतुल्लाह शाहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी (14 रन) पर जो रूट और अजमतुल्लाह ओमरजई (19 रन) पर लियम लिविंगस्टोन के हाथों आउट हो गए। शानदार शुरूआत के बाद अफगानिस्तान ने 174 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

यह भी पढ़े- ICC World Cup 2023: Reece Topley ने मैदान पर मारी ऐसी डाइव कि सकते में आ गया पूरा इंग्लिश टीम मैनेजमेंट, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला 

इकरम अलीखिल ने खेली शानदार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद नबी और राशिद खान भी अपना जलवा दिखा पाने में नाकामयाब रहे। मोहम्मद नबी पारी के 37वें ओवर में (9 रन) पर मार्क वुड के हाथों पवेलियन लौट गए। वहीं फिर आदिल रशीद ने 45वें ओवर में राशिद खान को (23 रन) पर पवेलियन भेज अपना तीसरा विकेट झटका। इकरम अलीखिल को नजीबुल्लाह जादरान की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली थी।

इकरम अलीखिल ने शानदार खेल दिखाते हुए 66 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। मुजीब उर रहमान ने भी जलवा दिखाते हुए 28 रन की अहम पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3 विकेट लिया। मार्क वुड के नाम 2 विकेट, वहीं जो रूट, रीस टॉपली, और लियम लिविंगस्टोन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

close whatsapp