ENG vs AUS Dream11 Prediction 1st ODI, प्लेइंग 11, Fantasy Cricket Tips और पिच रिपोर्ट for Australia tour of England, 2024
ENG vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी।
अद्यतन - Sep 18, 2024 4:19 pm

ENG vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इस वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20I श्रृंखला खेली गई थी जिसका नतीजा 1-1 रहा था। बारिश के कारण तीसरा मैच रद्द होने के वजह से सीरीज ड्रा रही।
दोनों टीमों की नजर अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पर है। ऐसे में यह सीरीज प्रैक्टिस के नजरिए से बेहद ही अहम है। इंग्लैंड इस सीरीज में अपने व्हाइट बॉल के कप्तान जोस बटलर के बिना होगी, क्योंकि वह चोट के कारण बाहर बैठे रहेंगे।
उनकी अनुपस्थिति में युवा हैरी ब्रूक पहली बार टीम का नेतृत्व करेंगे और अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेंगे। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के टीम की कप्तान मिचेल मार्श कर रहे हैं।
ENG vs AUS मैच डिटेल्स
मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे, ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड दौरा, 2024
दिनांक: गुरुवार, 19 सितंबर, 2024
समय: 3:30 बजे
स्थान: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
ENG vs AUS Match Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। इसलिए टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती नहीं है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन चेज करना मुश्किल हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 280 रन है।
Eng VS Aus Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 156 |
| इंग्लैंड ने जीते | 63 |
| ऑस्टेलिया ने जीते | 88 |
| नो रिजल्ट | 03 |
| टाई | 2 |
ENG vs AUS Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
इंग्लैंड (England):
फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, रीस टॉपली
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ग्लैन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा
ENG vs AUS Dream11 Prediction and Fantasy Tips (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम11 टीम )
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: फिल साल्ट
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, बेन डकेट, मार्नस लाबुशेन, विल जैक्स
ऑल राउंडर: लियम लिविंगस्टोन, ग्लैन मैक्सवेल
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर, एडम जम्पा, आदिल रशीद