ENG vs AUS, 1st ODI Match Prediction: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 18, 2024 3:45 अपराह्न

ENG vs AUS Match Preview (मैच प्रीव्यू):
इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। वनडे से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन और दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, आखिरी मैच रद्द हुआ था।
मेजबान इंग्लिश टीम ने पिछली वनडे सीरीज दिसंबर 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी पिछली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसमें कंगारू टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।
ENG vs AUS Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे |
| वेन्यू | ट्रेंट ब्रिज |
| दिन और समय | 19 सितंबर, गुरुवार, शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | SonyLIV, Sony Sports Network, FanCode (app and website) |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 156 |
| इंग्लैंड ने जीते | 63 |
| ऑस्टेलिया ने जीते | 88 |
| नो रिजल्ट | 03 |
| टाई | 2 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। इसलिए टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती नहीं है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन चेज करना मुश्किल हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 280 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
इंग्लैंड (England):
फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, रीस टॉपली
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ग्लैन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
ट्रैविस हेड इस वक्त खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं, टी20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। हेड ने अब तक 65 वनडे मैचों में 41.33 के औसत और 102.57 की स्ट्राइक रेट से 2397 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
मिचेल स्टार्क वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 121 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 22.97 के औसत और 5.21 की इकॉनमी से 236 विकेट लिए हैं।
ENG vs AUS Today’s Match Prediction: जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच जीतेगी
सिनैरियो 1
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 300-320
ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 290-310
इंग्लैंड ने जीत दर्ज की