ENG vs IND 5th Test: तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत, तो भारत को 9 विकेट की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IND 5th Test: तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत, तो भारत को 9 विकेट की 

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य रखा है।

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

ENG vs IND 5th Testइंंग्लैंड और भारत के बीच केनिंगटन ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच में आज 2 अगस्त को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तीसरे दिन के खेल के बाद, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर कुल 50 रन बना लिए हैं।

दिन के खेल के आखिरी ओवर में जैक क्राॅली (14) के विकेट के साथ दिन का खेल समाप्त हुआ। इंग्लैंड फिलहाल भारत से 324 रनों से पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए यहां से 9 विकेट की जरूरत है।

इंग्लैंड बनाम भारत पांचवां टेस्ट मैच, तीसरे दिन के खेल का हाल

ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत ने आज दूसरी पारी में 75/2 से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (118) और नाइट वाॅचमैन आकाशदीप (66) ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर, टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

हालांकि, शुभमन गिल 11 और करुण नायर सिर्फ 17 रनों की ही योगदान दे पाए। लेकिन, अंत में टीम के लिए रवींद्र जडेजा 53, ध्रुव जुरेल 34 और वाॅशिंगटन सुंदर (53 रन, 46 गेंद) ने कमाल की पारियां खेली, जिसकी वजह से टीम ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए, और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में 374 रनों का लक्ष्य रखा।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोश टंग ने पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया। इसके अलावा गस एटकिंसन को 3 व जेमी ओवर्टन को 2 सफलता मिली।

इसके बाद, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 13.5 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय बेन डकेट 34* रन बनाकर मौजूद हैं, जबकि जैक क्राॅली 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के खिलाफ बोल्ड आउट हुए। भारत की ओर से अभी तक एक विकेट सिराज को मिला है।

close whatsapp