दूसरे टी-20 मुकाबले में दीपक हुड्डा को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह, ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
दीपक हुड्डा ने पहले टी-20 मुकाबले में 17 गेंदों में 33 रन की आक्रामक पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े थे।
अद्यतन - जुलाई 9, 2022 7:40 अपराह्न

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला शुरू हो चुका है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, पहला टी-20 मुकाबला भारत ने 50 रनों से जीतकर तीन टी-20 मुकाबलों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
टीम में बदलाव की बात की जाए तो भारत ने पहले टी-20 मुकाबले से चार बदलाव किए हैं। टीम में विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को वापस से शामिल किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को इशान किशन, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की जगह टीम में जगह दी गई है।
पहले मुकाबले में दीपक हुड्डा ने तीसरे नंबर पर उतर के टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने 17 गेंदों में 33 रन की आक्रामक पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े थे। इस मुकाबले में उन्हें टीम में शामिल ना करने के बाद ट्विटर पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी लोग भारतीय मैनेजमेंट से खफा है क्योंकि जबसे हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया है उन्होंने टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुड्डा ने जड़ा था शतक
बता दें, दीपक हुड्डा ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा चुके दूसरे टी-20 मुकाबले में 57 गेंदों में 104 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने तीसरे नंबर पर आकर तेजी से रन बनाए थे।
ट्विटर पर सभी लोगों का यह कहना है कि इतने अच्छे फॉर्म में होने के बाद भी दीपक हुड्डा को इस टी-20 मुकाबले में मौका क्यों नहीं दिया गया यह बात समझ में नहीं आ रही।
किसी ने लिखा है कि, इन-फॉर्म दीपक हुड्डा को प्लेइंग XI में ना रखना काफी दुख की बात है, जबकि दूसरे ने लिखा है कि तीन लगातार टी-20 मुकाबलों में दीपक हुड्डा ने अच्छी पारियां खेली लेकिन फिर भी उन्हें इस मुकाबले में टीम में शामिल नहीं किया गया।
ये रहा ट्विटर पर लोगों का रिएक्शन:
Very unfortunate for Deepak Hooda to miss out in this red hot form.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 9, 2022
Hooda, after realising he might sit out for Kohli/Pant/Iyer today: pic.twitter.com/ZKlagScwt9
— Souvik Roy (@souvikroy_SRT) July 9, 2022
Unbelievable to not have #DeepakHooda in #TeamIndia playing XI… It's clearly reputation over form at the moment. Is this how we back a young player who has impressed in 3 consecutive T20I?#INDvsENG #ENGvIND #ViratKohli
— Lav Vaid (@lav_vaid) July 9, 2022
https://twitter.com/IamChinayG/status/1545761727664361472?s=20&t=TsPM0uwnWw42j_HQe98UGQ
It is great to see Team Management and #RohitSharma back #ViratKohli all the way but definitely not at the cost of #DeepakHooda who is having a dream run. #INDvsENG
— G. S. Vivek (@GSV1980) July 9, 2022
Really unfair to drop #DeepakHooda #INDvsENG
— LastOver BeforeDrinks (@LastoverB) July 9, 2022
Totally a brainfade idea to drop #DeepakHooda from playing XI. 👎👎 #ENGvIND
— Gaurav Bharadwaj (@WhatsupDow) July 9, 2022
Leaving out In-form Hooda from the playing XI! Extremely disappointed#BCCI #DeepakHooda @HoodaOnFire #IndiavsEngland
— Akash Tyagi (@AkashYaari08) July 9, 2022
If you ever feel life is unfair to you think of Deepak Hooda you won't feel alone #INDvsENG #DeepakHooda
— Dev (@MSDIAN___DEV) July 9, 2022
Deepak Hooda missing out is a shame! #ENGvIND #ENGvsIND #Hooda #DeepakHooda
— Ch Na (@Pragmatisum) July 9, 2022
Unfortunate for #arshdeepsingh & #deepakhooda to miss out after a tremendous first game.#INDvsENG #ENGvIND #T20 @BCCI
— Brij Rajput🇮🇳 (@BrijRajput_) July 9, 2022
https://twitter.com/directordinesh2/status/1545761323836792832?s=20&t=TsPM0uwnWw42j_HQe98UGQ
https://twitter.com/HrishiDamodar/status/1545762432374562818?s=20&t=TsPM0uwnWw42j_HQe98UGQ
Feel for @HoodaOnFire , at this gaint form he is being dropped from team 🥺#deepakhooda #BCCI
— Prabhat 🌅 (@Prabha8Thakur) July 9, 2022
The sooner people realize that #DeepakHooda can bowl and has more utility in T20i setup over #ViratKohli, the better it is. Failure today and tomo should practically be curtains for VK's T20I career. India needs VK for #WC2023
— Baklol Duniya (@hellraiser_747) July 9, 2022