ENG vs IRE 2nd ODI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 22, 2023 5:36 अपराह्न

ENG vs IRE Dream 11 Prediction: इंग्लैंड (England) और आयरलैंड (Ireland) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना एक भी गेंद डाले रद्द हो गया था। आयरलैंड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड का हिस्सा थी, लेकिन टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
टीम ने आखिरी वनडे मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे
दिन और समय- 23 सितंबर, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- ट्रेंट ब्रिज
मौसम का हाल- बारिश की संभावना
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
कौन जीत सकता है मैच– इंग्लैंड
(ENG vs IRE) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। शुरूआती ओवरों में विकेट में नमी होने के कारण गेंदबाजों को अच्छा स्विंग मिलता है। इस स्टेडियम में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलता है। पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यहां टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 14
इंग्लैंड- 10
आयरलैंड- 2
बेनतीजा- 2
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (Full Squad) फुल स्क्वॉड:
इंग्लैंड (England):
जैक क्रॉली (कप्तान), बेन डकेट, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स, सैम हेन, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, फिल सॉल्ट, जॉर्ज स्क्रीमशॉ, जैमी स्मिथ, ल्यूक वुड, टॉम हार्टली, जो रूट
आयरलैंड (Ireland):
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, नील रॉक, हैरी टैक्टर, लॉर्कन टकर, क्रेग यंग
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
इंग्लैंड (England):
जैक क्रॉली (कप्तान), बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक, फिल सॉल्ट, सैम हैन क्रेग ओवर्टन, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स, ल्यूक वुड, मैथ्यू पॉट्स
आयरलैंड (Ireland):
एंड्रयू मैकब्राइन, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टैक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग
(England vs Ireland Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(ENG vs IRE Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
हैरी ब्रूक:
हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 10 रनों की पारी खेली थी। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हैरी ब्रूक शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(ENG vs IRE Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:
मार्क अडायर:
मार्क अडायर ने नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में 9 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। मार्क अडायर वनडे 2023 में अब तक 27 विकेट ले चुके हैं। मार्क अडायर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(ENG vs IRE Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी।