न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान जिसमें इन 2 दिग्गजों की हुई वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान जिसमें इन 2 दिग्गजों की हुई वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे मैथ्यू पॉट्स

James Anderson of England with Stuart Broad. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)
James Anderson of England with Stuart Broad. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में 2 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसको लेकर मेजबान इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर इंग्लैंड की टीम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नियमित टेस्ट कप्तान के तौर पर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहली बार खेलते हुए दिखने वाले हैं।

वहीं बतौर मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम भी अपने नए किरदार का आगाज करेंगे। वहीं पहले टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की जाए तो उसमें 23 साल तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 704वें पुरुष खिलाड़ी बनेंगे।

लॉर्ड्स में 2 जून से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच की भूमिका में जहां ब्रैंडन मैकुलम होंगे वहीं टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड में जन्म लेने वाले लेकिन इंग्लैंड से खेलने वाले बेन स्टोक्स करेंगे। दरअसल पिछले काफी समय से इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन काफी निराशाजनक देखने को मिला था, जिसके बाद जो रूट ने वेस्टइंडीज दौरे पर मिली टेस्ट सीरीज में हार के चलते अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में निचले पायदान पर इंग्लैंड

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन को लेकर उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, जिसमें टीम मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण की अंकतालिका में निचले पायदान पर हैं। इंग्लैंड की टीम ने पिछले 17 टेस्ट मुकाबलों में सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। इस दौरान टीम को घर पर भी टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर टीम में एकबार फिर से अनुभवी तेज गेंदबाज जोड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की वापसी देखने को मिली है। इसके अलावा टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट भी अब जिम्मेदारी कम होने के बाद बतौर बल्लेबाज अहम योगदान देने की कोशिश करेंगे।

यहां पर देखिए इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम:

जैक क्राउली, एलेक्स लीस, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड।

close whatsapp