ENG vs NZ: जो रूट और ओली पोप के पिता का दिखा याराना, बेटों के शतक लगाने के बाद स्टैंड्स में ही एक-दूसरे से गले मिले
जैसे ही इन दोनों खिलाड़ियों ने शतक पूरा किया वैसे ही सभी प्रशंसक खुशी से झूम उठे और साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों के पिता भी एक-दूसरे के गले मिले।
अद्यतन - Jun 13, 2022 1:53 pm

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन जो रूट और ओली पोप की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मजबूत वापसी की है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 553 रन बनाए। टीम की ओर से टॉम ब्लंडल ने 106 रन और डैरिल मिचेल ने 190 रनों की शतकीय पारियां खेली। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के एक विशाल स्कोर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेकिन जब सबको लगा कि पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी की तरह इंग्लैंड इस पारी में भी लुढ़क जाएगी, तब इंग्लैंड की ओर से भी दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। ये दोनों बल्लेबाज जो रूट और युवा क्रिकेटर ओली पोप हैं।
जो रुट ने मात्र 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं और अभी भी वो न्यूजीलैंड की पहली पारी से 80 रन से पीछे है। इंग्लैंड का पहला विकेट (जैक क्राउली 4 रन) जल्द गिरने के बाद क्रीज पर उतरे ओली पोप ने शुरुआत से ही बड़ी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। उनके और एलेक्स लीस (67) के बीच दूसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई।
इस दौरान दोनों ने बीच-बीच में बेहतरीन शॉट्स भी खेलें। लीस का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे जो रूट ने भी शुरुआत काफी सतर्कता से की, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी पारी में तेजी दिखाई और मात्र 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पोप ने 239 गेंदों में 145 रन बनाए। ये उनके अभी तक के अंतर्राष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक है। वहीं जो रूट तीसरे दिन का खेल सामाप्त पर नाबाद 163 रन बनाकर वापस लौटे।
जो रूट के पिता और ओली पॉप के पिता ने एक दूसरे के मिले गले
जैसे ही इन दोनों खिलाड़ियों ने शतक पूरा किया वैसे ही सभी प्रशंसक खुशी से झूम उठे। इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों के पिता ने भी एक-दूसरे को गले लगा लिया।। यही नहीं दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।
Beautiful moment from today ❤️
The fathers of Ollie Pope and Joe Root embrace as both their sons reach 💯 for 🏴#ENGvNZ pic.twitter.com/r2j13MKyjh
— England's Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) June 12, 2022
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पोप ने जो रूट के लिए कहा, ‘ हम लोग इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक को देख रहे हैं। आप उनके जैसा बनना तो चाहते हैं लेकिन कभी बन नहीं सकते। हां आप उनको देखकर उनसे काफी कुछ सीखते हैं। चाहे सेशन का आखिरी 20 मिनट हो या उनसे कोई बल्लेबाजी टिप लेनी हो वो कभी मना नहीं करते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करते हैं।
उनकी सोच और उनका रवैया दूसरों के लिए हमेशा उनको बड़ा बनाता है। वो अपने साथियों की खूब मदद करते हैं और कभी किसी को अकेले नहीं छोड़ते हैं।