ENG vs NZ: जोस बटलर की DRS की मांग पर पूरे स्टेडियम ने जमकर लगाए ठहाके - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs NZ: जोस बटलर की DRS की मांग पर पूरे स्टेडियम ने जमकर लगाए ठहाके

इस जबरदस्त मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी और चार मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Jos Buttler (Pic Source-Twitter)
Jos Buttler (Pic Source-Twitter)

30 अगस्त को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मुकाबलों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया था। इस जबरदस्त मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी और चार मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

हालांकि इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने DRS की अजीबोगरीब मांग की जिसको इस स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक हैरान रह गए और सभी ने जमकर ठहाके भी लगाए। दरअसल न्यूज़ीलैंड की पारी के 16वें ओवर में गेंद ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से लगी जिसके बाद जोस बटलर ने फील्ड अंपायर से आउट की अपील की।

यह भी पढ़े: ‘अगर पाकिस्तान विराट कोहली को जल्दी आउट कर लेता है तो…’: IND-PAK मैच को लेकर बोले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर

उस समय गेंदबाजी लियाम लिविंगस्टोन कर रहे थे। उनको भी ऐसा लगा की गेंद बल्ले से ही लगी है लेकिन इंग्लिश कप्तान ने इसके तुरंत बाद DRS की मांग की। तमाम लोग उनके इस फैसले से काफी हैरान थे। DRS में भी देखा गया की गेंद बल्ले से ही लगी है। हालांकि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तमाम लोगों ने जोस बटलर के इस फैसले पर जमकर ठहाके लगाए।

यह रही वीडियो:

मुकाबलें की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट होकर 139 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 41 रन बनाए। उनके अलावा फिन एलन ने 15 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली।

इश सोढ़ी ने 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किया जबकि ब्राइडन कार्स ने चार ओवर में 23 रन देखकर तीन विकेट झटके।

इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से डेविड मलान ने 42 गेंदों में पांच चौके और दो चाको की मदद से 54 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 27 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी खेली। विल जैक्स ने 12 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। चार मुकाबलों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड इस समय 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?