ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जेमी ओवरटन हुए बाहर
इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - May 31, 2025 5:53 pm

इस समय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम व्हाइट बाॅल क्रिकेट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज इस समय में इंग्लैंड व वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने जेमी ओवरटन की जगह मैथ्यू पाॅट्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
बता दें कि ओवरटन इंजरी की वजह से बची हुई सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। तो वहीं, मैथ्यू पाॅट्स वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का 10वां मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बैथल, विल जैक, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पाॅट्स, आदिल रशीद, साकिब महमूद
इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में बना रखी है 1-0 की बढ़त
दूसरी ओर, आपको इस वनडे सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो अभी तक जारी सीरीज का एक मैच दोनों टीमों के बीच 29 मई को बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला गया था। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में 238 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।
मैच में इंग्लैंड के लिए सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 401 रनों का लक्ष्य, वेस्टइंडीज टीम के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब वह इस टारगेट का पीछा करने उतरे, तो उनकी पारी 26.2 ओवरों में सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई थी।
साथ ही इस दूसरे वनडे मैच इंग्लैंड की तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन को मिस करती हुई नजर आएंगी, क्योंकि उन्होंने पहले वनडे मैच में कैरेबियाई टीम के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवरों में महज 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।