ECB ने मैथ्यू मॉट को इंग्लैंड लिमिटेड ओवर्स टीम का अगला मुख्य कोच किया नियुक्त
नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड की आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज से मैथ्यू मॉट अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 18, 2022 5:40 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 18 मई को अपनी पुरुष लिमिटेड ओवर्स टीम के अगले मुख्य कोच का भी ऐलान कर दिया। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों में काफी सारे नाम रेस में आगे बताए जा रहे थे, लेकिन ECB ने सभी को चौंकाते हुए एक ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है। जिनका नाम क्रिकेट में इतना किसी ने नहीं सुना होगा। दरअसल ECB ने मैथ्यू मॉट को पुरुष लिमिटेड ओवर्स टीम का अगला मुख्य कोच बनाया है जो इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
जिसके बाद इस पद पर नियुक्ति होने के बाद वह ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम से अपना साथ छोड़ेंगे। मैथ्यू मॉट इंग्लैंड लिमिटेड ओवर्स टीम के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरुआत करेंगे। दरअसल इस पद के लिए कई दिग्गज रेस में काफी आगे बताए जा रहे थे, जिसमें पॉल कोलिंगवुड का नाम भी काफी चर्चा में था।
हालांकि ECB ने मैथ्यू मॉट को इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट फॉर्मेट के लिए अगले मुख्य कोच के तौर पर ब्रैंडन मैकुलम के नाम का ऐलान किया था, जो टीम के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेंगे। वहीं इसी सीरीज से बेन स्टोक्स नियमित टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज भी खेलेंगे।
यह मौका मिलने पर मैं काफी खुश हूं
ECB की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मैथ्यू मॉट ने अपने बयान में कहा कि, इंग्लैंड लिमिटेड ओवर्स टीम का अगला मुख्य कोच बनने पर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। जैसे कि मैं एक ऑस्ट्रेलियाई हूं लेकिन यूनाइटेड किंगडम में भी मेरे कई कई जानने वाले रहते हैं जिनसे मेरा गहरा संबंध भी है और मैने स्कॉटलैंड के अलावा इंग्लैंड में भी काफी समय एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर बिताया है।
जैसे इस पद को लेकर मुझे जानकारी मिली तो मैं एक मैं इस मौके को नहीं गंवाना चाहता था, क्योंकि एक सफल टीम के साथ जुड़ने पर मुझे खुशी होती जो मैं अब शब्दों में बयां नहीं कर सकता। अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कोच होने के साथ मुझे टेस्ट फॉर्मेट में ब्रैंडन मैकुलम के साथ भी काम करने का मौका मिलेगा।