इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने इनको बताया हार का जिम्मेदार, कहा – अगर मुझे पता होता तो…..
अफगानिस्तान से हारकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुई इंग्लैंड की टीम।
अद्यतन - फरवरी 27, 2025 10:53 पूर्वाह्न

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में समाप्त हो गया है। इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर काफी दुखी हैं। उनका मानना है कि अफगानिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी के दौरान आखिरी 10 ओवर में जो 113 रन बनाए और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बता दें, अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 रन ही पीछे रह गई थी। इंग्लिश टीम 49.5 ओवर में 317 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
अफगानिस्तान से मैच हारने के बाद काफी निराश दिखे जोस बटलर
मैच हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “इतनी जल्दी टूर्नामेंट से बाहर होकर बुरा लग रहा है। हमारे पास मैच में मौके थे, मगर हम उनका फायदा नहीं उठा सके। जो रूट ने अविश्वसनीय इनिंग खेली और हमारे टॉप-6 में से किसी एक को उसके साथ खड़े रहने की जरूरत थी। आखिरी 10 ओवर में हम पिछड़ गए। श्रेय इब्राहिम को जाता है, उसने शानदार पारी खेली। इस पिच पर आखिरी 10 ओवर में 113 रन बनाकर उसने अपनी टीम को अच्छे स्कर तक पहुंचाया।”
मार्क वुड की इंजरी को लेकर कप्तान बोले, “दुर्भाग्य से अपने चौथे ओवर में उन्हें घुटने में चोट लग गई, दर्द के बावजूद गेंदबाजी करने और बहुत अधिक चरित्र दिखाने के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। यह मुश्किल था (डेथ ओवरों में वुड चोटिल हो गए थे और रूट 47वां ओवर फेंक रहे थे) लिवी भी मैदान से बाहर थे, लेकिन वापसी के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए।” जो रूट के शतक को लेकर बटलर ने कहा, “वह (रूट) सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने हमें दबाव को संभालने का तरीका दिखाया है। उनका वनडे रिकॉर्ड शानदार है।”
खुद के फॉर्म को लेकर जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने अंत में कहा, “अगर मुझे पता होता कि मैं जिस तरह से खेल रहा हूं, वैसा नहीं खेलूंगा (उनके खराब फॉर्म का जिक्र करते हुए), दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के नाते जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो यह निराशाजनक होता है। कोई भी भावनात्मक निर्णय नहीं लेना चाहता।”