इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL टीमों को धोखा देने की तैयारी में है!
इंग्लैंड के कई खिलाड़ी नहीं होंगे शायद IPL के आखिरी पड़ाव का हिस्सा।
अद्यतन - Jan 28, 2022 9:11 am

12 और 13 फरवरी को इस बार IPL का मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत बदलना तय है। वहीं मेगा ऑक्शन में आपको इंग्लैंड टीम के कई खिलाड़ियों के नाम भी नजर आने वाले हैं, जो किसी ना किसी टीम के साथ तो जुड़ ही जाएंगे। वहीं अब इन इंग्लैंड के खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है, जो आईपीएल के आखिरी पड़ाव से जुड़ी है और इस अपडेट में टीमों के नुकसान की भी बात है।
इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL टीमों से नाता तोड़ देंगे!
इस बार का आईपीएल काफी अलग होने वाला है, जहां दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग में 2 नई टीमें जुड़ चुकी हैं। जिसके बाद अब कुल 10 टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी, साथ ही नई टीमों के आने के बाद मुकाबलों में भी इजाफा होगा। साथ ही लीग को अब पूरा होने में भी ज्यादा समय लगेगा, ऐसे में कई देशों के खिलाड़ी पूरे समय के लिए लीग का हिस्सा नहीं होगा और इसका कारण होगा अपने देश के लिए सीरीज खेलना।
*इंग्लैंड के कई खिलाड़ी नहीं होंगे शायद IPL के आखिरी पड़ाव का हिस्सा।
*मार्च के आखिरी में शुरू होगी लीग और मई के आखिर तक चलेगी।
*इंग्लैंड बोर्ड अपने टेस्ट खिलाड़ियों को लीग के आखिरी पड़ाव से पहले बुला सकता है।
*खिलाड़ियों को बुलाने का कारण होगा न्यूजीलैंड के साथ होनी वाली टेस्ट सीरीज।
क्या है इन खिलाड़ियों की लीग को लेकर गणित
IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा, जिससे लेकर इंग्लैंड के 22 खिलाड़ियों ने लीग की नीलामी के लिए अपने नाम दिए हैं। जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, मार्क वुड और डेविड मालन सहित कई टेस्ट टीम के मुख्य खिलाड़ियों के नाम की बोली लगना तय माना जा रहा है। इसके अलावा जोस बटलर को पहले ही राजस्थान रॉयल्स 10 करोड़ की राशि में रिटेन किया जा चुका है, वहीं बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर इस साल नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे।