ENG vs NZ: एक गलती और इंग्लैंड की जीत पर फिरा पानी, जाने पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs NZ: एक गलती और इंग्लैंड की जीत पर फिरा पानी, जाने पूरा मामला

अब जहां बेन स्टोक्स की टीम के 42 पॉइंट्स होने चाहिए थे वहीं अब उनके 40 पॉइंट्स हो गए हैं।

England Test Team (Image Source: Getty Images)
England Test Team (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात देकर 3 टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला अपने नाम की। ये मुकाबला नॉटिंघम ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था। जॉनी बेयरस्टो की ताबड़तोड़ शतकीय पारी (92 गेंदों में 136 रन) की बदौलत इंग्लैंड ने इस मुकाबले को बड़ी आसानी से जीत लिया था। बता दें, इंग्लैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 299 रन बनाने थे।

एक समय ऐसा लगा था कि न्यूज़ीलैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी लेकिन बेयरस्टो ने ऐसा होने नहीं दिया। इंग्लैंड ने पहला मुकाबला भी अपने नाम किया था और अब इस मुकाबले को जीतने के बाद उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि इस मुकाबले को जीतने के बावजूद इंग्लैंड ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने दो पॉइंट्स गंवा चुकी है।

दरअसल ICC की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, स्लो ओवर रेट के चलते ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड को 2 पॉइंट का नुकसान हुआ है। जबकि खिलाड़ियों को मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना भरना पड़ा है। अब जहां बेन स्टोक्स की टीम के 42 पॉइंट्स होने चाहिए थे वहीं अब उनके 40 पॉइंट्स हो गए हैं। इससे बड़ी बात यह है कि जहां टीम का पॉइंट प्रतिशत 25 होना चाहिए था वहीं अब ये गिरकर 23.81 हो चुका है।

क्या है स्लो ओवर रेट

हर टीम को एक तहत समय तक लिमिटेड ओवर फेंकने पड़ते हैं। इंग्लैंड ने उस समय तक कम ओवर फेंके थे जिसकी वजह से उनके ऊपर ये जुर्माना लगाया गया है। ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की स्थिति के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, एक टीम को प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक दंडित किया जाता है।

इसका मतलब ये है कि अगर आपने तय समय के अंदर लिमिटेड ओवर ना फेंके तो जितने ओवर बचे होंगे और जितने ओवर आप फेंकेंगे उससे एक-एक अंक कटता रहेगा।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम 75 पॉइंट प्रतिशत के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है जिनका पॉइंट प्रतिशत 71.43 है। वहीं तीसरे स्थान पर भारत 58.33 पॉइंट प्रतिशत के साथ है।

इंग्लैंड 23.81 के पॉइंट प्रतिशत के साथ 8वें पायदान पर है जबकि न्यूज़ीलैंड 29.17 के पॉइंट प्रतिशत के साथ 7वें पायदान पर है।

close whatsapp