इंग्लैंड के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए माइकल वॉन, कहा- यह दूसरा ही दिन था और खिलाड़ी.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए माइकल वॉन, कहा- यह दूसरा ही दिन था और खिलाड़ी….

माइकल वॉन ने कहा कि, इंग्लैंड ने जो मौके गंवाए उन्हें उसपर पछतावा होगा।

Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद उनके इस फैसले से इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई।

बता दें इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई। दरअसल उनका कहना है कि, दूसरे दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कई कैच छोड़े गए और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कई बार जीवनदान मिला, जिसका नतीजा अंत में रिजल्ट पर पड़ सकता है।

दरअसल इस मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन का कैच छोड़ दिया था तो वहीं जो रूट ने एलेक्स कैरी का कैच छोड़ा था। बता दें इतना ही नहीं शानदार शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा को स्टुअर्ट ब्रॉड ने नो बॉल डाला। वहीं इंग्लैंड की इन गलतियों पर दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना रिएक्शन दिया है।

इंग्लैंड ने जो मौके गंवाए उन्हें उसपर पछतावा होगा- माइकल वॉन

बता दें BBC को दिए इंटरव्यू में माइकल वॉन ने कहा कि, इंग्लैंड ने जो मौके गंवाए उन्हें उसपर पछतावा होगा। यह काफी फ्लैट पिच है, मेरी चिंता उनकी बॉडी है। वे काफी थके हुए लग रहे थे और छह हफ़्तों में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उनका पहला ही दिन है। मैं आज ओली रॉबिनसन को लेकर थोड़ा चिंतित था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसा लग रहा था कि वह पिच से काफी दूर जा रहे हैं। मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि उनके एंकल में कोई समस्या है। लेकिन समस्या यह है कि यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए  काफी धीमी और कठिन है। अगर वे अगले छह हफ्तों के लिए इस पिच पर खेलेंगे तो इनमें से कुछ तेज गेंदबाजों को समस्या होगी।

close whatsapp