World Cup 2023: रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को दिलाई महत्वपूर्ण सफलता, इंग्लैंड इस समय काफी खराब स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को दिलाई महत्वपूर्ण सफलता, इंग्लैंड इस समय काफी खराब स्थिति में

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Harry Brook and Moeen Ali (Pic Source-Twitter)
Harry Brook and Moeen Ali (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानी 5 अक्टूबर से हो चुकी है। तमाम लोग काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत तो काफी धाकड़ की। हालांकि पहला विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड टीम के लिए चीज़ें खराब होती चली गई और उनके चार विकेट 118 रन पर ही गिर गए हैं। इंग्लैंड टीम का पहला विकेट 40 रन पर गिरा था। डेविड मलान इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से मात्र 14 रन बनाकर आउट होगा। जॉनी बेयरस्टो भी इस मैच में 33 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

64 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक से कई लोगों को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट न्यूजीलैंड को तोहफे के रूप में दे दिया। हैरी ब्रूक ने इस मैच में 16 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए।

बता दें, मुकाबले का 17वां ओवर फेंकने आए रचिन रवींद्र के तीसरी गेंद पर ब्रूक ने बेहतरीन चौका जड़ा। इसी की अगली गेंद पर उन्होंने एक और चौका मारा। इस ओवर की पांचवी गेंद पर ब्रूक ने उसी दिशा में छक्का मारा। इंग्लिश बल्लेबाज इस ओवर को और भी बड़ा बनना चाहते थे और यही वजह है कि उन्होंने इस ओवर की अंतिम गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद बल्ले से ठीक तरह से नहीं लगी और ब्रूक कैच आउट हो गए।

मोईन अली 11 रन बनाकर पेवेलियन लौटे

अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिया। ग्लेन फिलिप्स ने मोईन अली को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई।

दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल इंग्लैंड टीम इस समय इतनी अच्छी स्थिति में नहीं है और उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?