Ashes 2023: ECB ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबलों के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान किया
इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे जिसके पहले दो टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
अद्यतन - जून 3, 2023 6:19 अपराह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रही है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे जिसके पहले दो टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
बता दें, दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं। इंग्लैंड इस समय आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेल रही है जबकि ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज से पहले भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है जिसकी शुरुआत 7 जून से होगी।
तमाम लोग इस शानदार सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो मुकाबलों में की कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे हैं।
ये रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज 2023 के पहले दो टेस्ट मुकाबलों के लिए इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरस, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
बता दें, इंग्लैंड टीम बर्मिंघम में 12 जून को रिपोर्ट करेगी। 13 जून से वो एजबेस्टन में अभ्यास शुरू कर देंगे। पहला टेस्ट दोनों टीमों के बीच 16 जून से 20 जून तक एजबेस्टन में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 28 जून से 2 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स में होगा।
तीसरा टेस्ट 6 जुलाई से 10 जुलाई तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट 19 जुलाई से 23 जुलाई तक मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट 27 जुलाई से 31 जुलाई तक लंदन के किया ओवल में खेला जाएगा। एशेज सीरीज के पिछले सत्र को ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से अपने नाम किया था। अब आगामी सीरीज में इंग्लैंड अपने घर में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे। अब देखते हैं अपने घर में इंग्लैंड इस बार कैसा प्रदर्शन करती है।