साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह
साउथ अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी
अद्यतन - नवम्बर 9, 2026 7:41 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर, 2026 को शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम की कमान एक बार अनुभवी जो रूट संभालते हुए नजर आएंगे।
चोट के चलते पाकिस्तान दौरे से चूकने वाले जैकब बैथल को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा नाॅटिंघमशायर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लियाम पैटरसन-व्हाइट को पहली बार नेशनल टीम से बुलावा आया है।
साउथ अफ्रीका दौरे पर शोएब बशीर को जगह नहीं मिली। जबकि पैटरसन-व्हाइट ने सेलेक्शन के मामले में रेहान अहमद को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा समरसेट के जैक लीच, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था, उन्हें भी इस दौरे के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है।
साथ ही इस टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज जोश टंग पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि 17 दिसंबर के आस-पास वह दूसरी बार पिता बन सकते हैं। सेलेक्शन पैनल के संयोजक मार्कस नॉर्थ ने पुष्टि की कि पहले मैच के लिए इंग्लैंड के पास 14 खिलाड़ी ही बचेंगे, और उन्होंने संकेत दिया कि ऐसी स्थिति में इंग्लैंड लायंस का इस्तेमाल उनके फायदे के लिए किया जा सकता है।
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बैथल, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट – 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 – जोहानिसबर्ग
दूसरा टेस्ट – 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 – सेंचुरियन
तीसरा टेस्ट – 3 जनवरी से 7 जनवरी 2027 – केप टाउन
ये भी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह