2019 में इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड को रुलाया था, आज वो टीम खुद रोने को हुई मजबूर - क्रिकट्रैकर हिंदी

2019 में इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड को रुलाया था, आज वो टीम खुद रोने को हुई मजबूर

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम हुई काफी बुरी तरह फेल।

 (Image Credit- instagram)
(Image Credit- instagram)

साल 2019 में इंग्लैंड टीम ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद इस साल भी सभी को इस टीम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन इंग्लिश टीम ने उम्मीदों पर ऐसा पानी फेरा है कि, फैन्स ने इस टीम के मुकाबले देखने बंद कर दिए हैं। जहां अब इस टीम को कोई चमत्कार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकता है और इस टीम के हर बड़े खिलाड़ी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड टीम और न्यूजीलैंड का फाइनल हुआ था बेहद धमाकेदार

जी हां, साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, जहां ये मैच क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा रोमांचक मैच था। इस मैच में सुपर ओवर तक टाई हो गया था, जिसके बाद विजेता का फैसला बाउंड्री काउंट से हुआ था और इंग्लैंड ने खिताब अपने नाम कर लिया था। वहीं इस बार के वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम 2019 से काफी अलग है, लेकिन फिर भी टीम जीत के लिए तरस गई है।

एक दम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए इंग्लैंड टीम ने तो…

*वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम हुई काफी बुरी तरह फेल।
*इस टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप में जीता है सिर्फ 1 मैच।
*बाकी के 4 मैचों में टीम को करना पड़ा है करारी हार का सामना।
*महज 2 अंकों के साथ ये टीम अंक तालिका पर है 9वें स्थान पर।

इंग्लैंड टीम को लेकर ICC ने शेयर किया है ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कल लंका के खिलाफ हार गई थी इंग्लिश टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अगली चुनौती आसान नहीं होगी इस टीम के लिए

वहीं अब इंग्लिश टीम को अपना छठा मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेलना है, जहां ये मैच इस टीम के लिए आसान नहीं होगा। एक और टीम इंडिया लगातार 5 मैच जीतकर आ रही है, तो वहीं इंग्लैंड के खाते में 4 हार है। साथ ही इंग्लिश टीम स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करती है और लखनऊ की पिच धीमी है। अब देखना होगा क्या टीम इंडिया को इंग्लैंड हरा पाती है या नहीं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?