ENG vs AUS, 1st Test: इंग्लैंड ने मैच के पहले ही दिन 393 रनों पर पारी की घोषित, रूट ने ठोका शतक
इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जो रूट ने खेली 118* रनों की नाबाद पारी
अद्यतन - जून 16, 2023 11:25 अपराह्न

England vs Australia, 1st Test, Day-1: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 16 जून, शुक्रवार को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हुआ। बता दें कि दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं।
तो वहीं पहले दिन मेजबान इंग्लैंड की ओर से एक आक्रामक तरीके का क्रिकेट देखने को मिला, जिसे दुनिया बैजबाॅल के नाम से जानती है। शालीनता से बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले जो रूट ने भी 152 गेंदों में 118* रनों की नाबाद पारी खेली, तो अन्य खिलाड़ियों से भी अटैकिंग गेम देखने को मिला।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, पहले दिन का हाल:
बता दें कि बर्मिंघम के एजेबस्टन में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टाॅस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और टीम ने पहले ही दिन आक्रामक खेल दिखाते हुए 78 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 393 रनों पर पारी घोषित कर दी है।
टाॅप ऑर्डर में जैक क्राॅली के 61 रनों के बाद मध्यक्रम में जो रूट ने और जाॅनी बेयरस्टो ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। बता दें कि मैच में इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 118* रनों की नाबाद पारी खेली, तो बेयरस्टो ने 78 रन बनाए। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 32 रन बनाए, तो वहीं कप्तान बेन स्टोक्स 1 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट होकर जल्दी पवेलियन लौटे।
दूसरी ओर आपको मैच के पहले दिन कंगारू टीम की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, तो जोस हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए। साथ ही स्काॅट बोलेंड और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 8 और उस्मान ख्वाजा 4 रन बनाकर नाबाद हैं और इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर टीम अभी भी 379 रन पीछे है।
एक से बढ़कर एक हैरान करने वाले शॉट्स खेल रहे हैं जो रूट
📸: Sony LIV#ENGvsAUS #JoeRoot #CricTracker pic.twitter.com/l0rC06br4z
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) June 16, 2023