इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पाकिस्तान ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ DLS नियम के चलते 21 रनों से जीत दर्ज की थी।

ENG vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बता दें, पाकिस्तान को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें महत्वपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ DLS नियम के चलते 21 रनों से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बोर्ड पर लगाए थे। बारिश ने मैच में खलल डाला और पाकिस्तान ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए थे।

इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई होने के लिए टीम लीग स्टेज के आखिरी मैच में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान इस वक्त 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

पाकिस्तान:

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

इंग्लैंड

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद

(ENG vs PAK) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों के लिए काफी मदद होती है। मैच के शुरुआत में उछाल मिल सकता है, लेकिन फिर पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करना और बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना सही निर्णय साबित हो सकता है।

(ENG vs PAK) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप में (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच– 10

इंग्लैंड- 9

पाकिस्तान– 1

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?