इन्हें बोलते हैं असली फैन्स, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारने के बाद भी हुआ न्यूजीलैंड टीम का स्वागत
चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद अपने देश लौटी न्यूजीलैंड टीम का वीडियो आया सामने।
अद्यतन - मार्च 13, 2025 5:06 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ये टीम खिताबी जंग भारतीय टीम से हार गई थी। उसके बाद कीवी टीम के खिलाड़ी हद से ज्यादा निराश थे, वहीं अब ये खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए हैं और वहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया है।
फाइनल मैच का स्कोर कार्ड क्या रहा था?
न्यूजीलैंड टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस दौरान कीवी बल्लेबाज टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाजों के आगे फेल हो गए। ऐसे में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 251 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट खो कर टारगेट हासिल कर लिया और खिताब जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में भी मात दी थी और टीम इंडिया इस बार टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी थी। दूसरी ओर टीम इंडिया ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उस समय टीम के कप्तान धोनी थे। जहां फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को करारी मात दी थी।
न्यूजीलैंड टीम के इन फैन्स ने दिल जीत लिया
*चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद अपने देश लौटी न्यूजीलैंड टीम का वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो कुछ छोटू फैन्स ने किया अपने कीवी खिलाड़ियों का शानदार स्वागत।
*इस दौरान इन बच्चों से मिले खिलाड़ी, साथ में ली तस्वीर और दिए ऑटोग्राफ भी।
*बच्चों से मिलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मीडिया को दिए इंटरव्यू।
कुछ ऐसे हुआ था न्यूजीलैंड टीम का शानदार स्वागत
फाइनल हारने के बाद ये पोस्ट शेयर किया था रचिन रविंद्र ने
अब पाकिस्तान टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी न्यूजीलैंड टीम
दूसरी ओर अब कीवी टीम उस बड़ी हार को पीछे छोड़ रही है, ऐसे में टीम अब एक नई सीरीज खेलेगी। जहां न्यूजीलैंड टीम पहले पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वैसे पाकिस्तान टीम ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में काफी ज्यादा घटिया प्रदर्शन किया था और टीम के खाते में लगातार हार आई थी।