‘विराट-रोहित भी उसे झेलना पंसद नहीं करते’- दिनेश कार्तिक ने इस गेंदबाज को कहा ‘Torture’
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 1:28 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की तारीफ पूरी दुनिया करती है। खासकर जब बात टेस्ट क्रिकेट की हो तो भारत के पास इस फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
रवींद्र जडेजा ने पहली इनिंग में, तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। लेकिन इन दोनों गेंदबाजों को छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक किसी और की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने बताया है कि इस गेंदबाज को खेलना रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी पसंद नहीं करते हैं।
दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी की तारीफ में पढ़े कसीदे
दिनेश कार्तिक ने क्रिकेबज के शो राइज ऑफ न्यू इंडिया शो में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया है। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 1 विकेट और दूसरी इनिंग में 2 विकेट अपने नाम किए थे।
दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, ‘मैं शमी के लिए सिर्फ एक ही शब्द इस्तेमाल कर सकता हूं और वह हैं टॉर्चर शमी। मेरे पूरे करियर में वह सबसे मुश्किल गेंदबाज रहा है जिसे मैंने नेट्स में झेला है। उसने मुझे कई मौकों पर आउट भी किया है। मैंने रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी बात की हैं, वह भी शमी की गेंदबाजी में खेलना पसंद नहीं करते हैं।’
दिनेश कार्तिक ने आगे बात करते हुए नेट्स में मोहम्मद शमी के ताकत को लेकर बात की। कार्तिक के मुताबिक शमी को जो चीज खास बनाती हैं वह है उसका अपराइट सीम पोजिशिन। उनकी लेंथ, 6-8 मीटर की लेंथ, जहां से बल्लेबाज विकेट के पीछे और स्लिप में आउट होते हैं। हालांकि, वह दुर्भाग्यशाली रहे हैं क्योंकि उस लेंथ पर बल्लेबाज बीट हो रहे थे लेकिन विकेट नहीं मिलता था।