डॉग लवर माही को कॉपी कर रहे हैं साथी खिलाड़ी, धोनी जैसे ही पोस्ट डाल रहे हैं अब
धोनी के Dogs वाला वीडियो हुआ था काफी ज्यादा वायरल।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 5:59 अपराह्न

कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जहां इस वीडियो में माही अपने Dogs को जन्मदिन के मौके पर केक खिलाते हुए नजर आए थे। बस उसकी के बाद से टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी अपने Dogs के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहा है, वहीं इस लिस्ट में रोज नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं।
माही अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर भी हैरान कर देते हैं
वैसे धोनी ने आज तक अपने कई फैसलों के चलते फैन्स को हैरान किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर भी थाला के पोस्ट देख फैन्स दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर माही काफी कम पोस्ट करते हैं, लेकिन जब कुछ पोस्ट करते हैं वो काफी अलग और हटके होता है। कभी धोनी खेती करते हैं नजर आते हैं, तो कभी Strawberry दिखाते हुए नजर आ जाते हैं।
कब तक टीम इंडिया के खिलाड़ी माही की कॉपी करेंगे?
*धोनी के Dogs वाला वीडियो हुआ था काफी ज्यादा वायरल।
*जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने अपने Dogs के साथ डाली तस्वीरें।
*इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हार्दिक पांड्या का जुड़ा था ।
*उसके बाद स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी डाली Dogs के साथ फोटो।
कुलदीप यादव ने पोस्ट की थी ये तस्वीर
हार्दिक की उस इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

यशस्वी जायसवाल-ऋतुराज गायकवाड़ माही को लेकर क्या बोले?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टीम में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ चुने गए हैं, वहीं अब इन दोनों ही खिलाड़ियों ने धोनी को लेकर बयान दिया है। जहां जायसवाल और ऋतुराज ने माही के साथ अपने अनुभवों को शेयर किया, साथ ही ऋतुराज ने कहा की वो खुद को लकी मानते हैं की वो धोनी के साथ 2-3 महीने रहते हैं। तो यशस्वी जायसवाल का कहना है की, पहली बार धोनी को सामने देख उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। ये खास वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।