'मेरे शरीर के हर हिस्से में ऐंठन हो रही है' वेस्टइंडीज के खिलाफ 223* रनों की मैराथान पारी पर बोले कप्तान शुभमन गिल 

‘मेरे शरीर के हर हिस्से में ऐंठन हो रही है’ वेस्टइंडीज के खिलाफ 223* रनों की मैराथान पारी पर बोले कप्तान शुभमन गिल 

गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 406 रनों के रिकाॅर्ड टोटल को हासिल कर लिया

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 30 सितंबर को गुवाहटी के बरासापारा क्रिकेट स्टेडियम में गर्मी और उमस के बीच, अपने वनडे क्रिकेट करियर की एक ऐसी यादगार पारी खेली, जिन्होंने क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया। मैदान पर गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 223* रनों की मैराथन पारी खेली।

कप्तान गिल की इस पारी के चलते भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 406 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल किया और अपने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा और ओवरऑल दूसरा सबसे बड़ा वनडे टारगेट चेज किया। तो वहीं, अब इस रिकाॅर्ड ब्रेकर पारी खेलने के बाद, गिल ने कहा कि इस पारी की वजह से उनके शरीर के हर हिस्सा में ऐंठन हो रही है।

शुभमन गिल के शरीर में हुई ऐंठन

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहटी में दूसरा वनडे मैच समाप्त होने के बाद, गिल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा “मुझे लगता है कि मेरे शरीर के हर हिस्से में ऐंठन हो रही है, और दोपहर में बहुत गर्मी थी। जब लगभग 13 ओवर हुए थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे हमने पहले ही 20-25 ओवर तक फील्डिंग कर ली हो, जिस तरह से वे बैटिंग कर रहे थे। मेरे हिसाब से यह बहुत शानदार मैच था।”

गिल ने आगे कहा “जब बोर्ड पर 400 रन थे, तो हम पर थोड़ा दबाव था। विकेट कितना भी अच्छा हो या मैदान कितना भी छोटा हो, 400 रन का पीछा करना कभी आसान नहीं होता। इसलिए, मैं इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं और इस बात से भी खुश हूं कि मैं आखिर तक टिका रहा और टीम के लिए मैच खत्म कर सका।”

दूसरी ओर, इस जीत के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की नजर सीरीज में क्लीनस्वीप करने पर होगी।

ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत ने गोल्ड मेडल मैच में किया प्रवेश; अब पाकिस्तान से होगी खिताबी जंग

close whatsapp