IPL 2022: पार्थिव पटेल ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) की सफलता के पीछे के कारण का किया खुलासा
कप्तानी मिलते ही हार्दिक पांड्या की पूरी कहानी ही बदल गई!
अद्यतन - मई 28, 2022 7:44 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का मानना है कि खिलाड़ियों की अपनी-अपनी भूमिकाओं को लेकर स्पष्टता और निष्पादन ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में पहुंचने में मदद की है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सबसे पहले आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और उसके बाद फाइनल में जाने वाली भी पहली टीम बनी। अब खिताबी जंग गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है।
हार्दिक पांड्या का खेल पूरी तरह से बदल गया है: पार्थिव पटेल
आईपीएल (IPL) की इस नई फ्रेंचाइजी के पास ज्यादातर वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी तो नहीं है, लेकिन उनके खेमे में ढेर सारे मैच विजेता है, और यहां तक कि टीम के आठ खिलाड़ियों ने अब तक प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी जीत चुके है। आपको बता दें, एक फिनिशर से एक जिम्मेदार बल्लेबाज के रूप में हार्दिक पांड्या का रूपांतरण अद्भुत रहा।
आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले स्टार ऑलराउंडर ने किसी भी सीजन में कई अर्द्धशतक नहीं लगाए थे, और ना ही उन्होंने 400 रनों का आंकड़ा छुआ था। इस सीजन में वह गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, कप्तान ने 14 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 453 रन बनाए हैं, जबकि पांच विकेट लिए हैं।
पार्थिव पटेल ने क्रिकबज पर कहा: “हार्दिक पांड्या का खेल पूरी तरह से बदल गया है। वह पहले 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की और यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटन्स (GT) टीम में हर किसी खिलाड़ी को अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता है, और वे इस पर टिके हुए हैं, और अपनी भूमिका बेहद शानदार तरीके से निभा रहे हैं।
गुजरात के सभी खिलाड़ियों ने अपनी योजनाओं पर विश्वास किया, अमल किया, और फिर मिलकर अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया, और इस कारण वे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में है।”