ईशान किशन को T20 टीम से ड्रॉप किए जाने पर भड़के आकाश चोपड़ा, लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

ईशान किशन को T20 टीम से ड्रॉप किए जाने पर भड़के आकाश चोपड़ा, लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास

ईशान किशन को टीम से बाहर किए जाने से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा।

Ishan Kishan Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ओपनर के तौर इस्तेमाल किया लेकिन वहां किशन बल्ले के साथ कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सके। किशन के फॉर्म को देखते हुए मैनेजमेंट ने तीसरे T20I के लिए उनको बाहर कर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया।

गौरतलब है कि, विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन वनडे सीरीज में शानदार रहा था और यहां तक ​​कि दूसरे T20I में भी उनको अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया और उनके रिप्लसमेंट जयसवाल ने चौथे T20I में शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर एक बड़ा प्रभाव डाला।

किशन के बारे में बात करते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, भारत आगामी टी-20 विश्व कप से पहले केवल 14 टी20 मैच खेलेगा और इसलिए, टीम प्रबंधन को अपना कोर टीम बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल में खेलने से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी क्योंकि वहां हर कोई अच्छा प्रदर्शन करता है और इसलिए प्लेयर्स को तालमेल बिठाने के लिए एक-दूसरे के साथ अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने चाहिए।

ईशान किशन को वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह नहीं मिलेगी- आकाश चोपड़ा

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “हम हाल ही में एकदिवसीय मैचों में प्रयोग कर रहे थे और अब हम T20I को भी उतनी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मैं आपको बताऊंगा की ऐसा क्यों? इशान किशन और शुभमन गिल दोनों आयरलैंड नहीं जा रहे हैं। मैं समझ सकता हूं कि लोगों को ब्रेक की जरूरत है लेकिन हमारे पास अब से अगले (टी20) वर्ल्ड कप तक केवल 14 T20I मैच हैं।

“आईपीएल के बारे में मत सोचो क्योंकि हर कोई आईपीएल में खेलता है और अच्छा प्रदर्शन भी करता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम वर्ल्ड कप जीत जाएंगे। वास्तव में, हम बिल्कुल भी नहीं जीतते। हमने एक बार विश्व कप जीता था जब आईपीएल नहीं था। इसलिए आपको टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की जरूरत है।”

इस बीच, चोपड़ा ने यह भी बताया कि किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में वापसी नहीं कर पाएंगे क्योंकि चौथे मैच में गिल और जयसवाल दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद यही है कि किशन एशिया कप से पहले एक भी मैच नहीं खेलेंगे। इसलिए, अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो आगामी वनडे विश्व कप के लिए उनका चयन भी खतरे में पड़ सकता है।

close whatsapp