Bhuvneshwar Kumar के सामने बल्लेबाजी करने में असहज दिखने वाले Aaron Finch ने दिया बड़ा बयान
भुवनेश्वर फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अपने शुरुआती दौर में वह टीम के स्टार तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं।
अद्यतन - Aug 11, 2023 1:06 pm

पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम ने कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों का निर्माण किया है। तो वहीं इस समय भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के इर्द गिर्द घूम रही है।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण विराट कोहली-रवि शास्त्री के समय और ज्यादा खतरनाक थी। हालांकि, इस दौरान एक गेंदबाज जिसमें काफी टैलेंट था, वह लगातार इंजरी की वजह से टीम के अंदर बाहर होता रहा। हम बात कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार की, जिनका ड्रीम डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ आपको याद ही होगा।
बता दें कि रफ्तार ना होने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी के खुद को बहुत ही कम समय में टीम इंडिया में स्थापित कर लिया। लेकिन वह इंजरी की वजह से लगातार टेस्ट क्रिकेट में जगह नहीं बना पाए हैं, पर वह लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक रहे।
हालांकि, अब भुवी टीम इंडिया के साथ नहीं हैं, लेकिन अपने करियर के शुरूआती समय में वह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक थे। बता दें कि भुवी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से वर्ल्ड के हर एक खिलाड़ी को परेशान किया। तो वहीं अजीब संयोग की बात है कि भुवी की स्विंग गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच सबसे ज्यादा परेशान हुए।
बता दें कि फिंच भुवी के सामने कुल 7 बार आउट हुए, जिसमें से 4 बार वनडे क्रिकेट में आउट हुए। तो वहीं अब ट्विटर पर सवाल-जबाव के दौरान एक फैन ने आरोन फिंच ने पूछा, आपका बहुत बड़ा फैन, भुवी ने आपको थोड़ा परेशान क्यों किया.. क्या आप विस्तार से बता सकते हैं? कि आपके पैर एक्रोस क्यों हो जाते थे? तो वहीं इस फैन के सवाल का जबाव देते हुए फिंच कहते हैं कि, ‘हां, मैंने भी इसे रोकने के लिए 15 साल प्रयास किया।’
देखें आरोन फिंच का यह ट्वीट
Yep!! Tried for 15 years to stop that happening 😂 https://t.co/5g1b0rFPRH
— Aaron Finch (@AaronFinch5) August 10, 2023
ये भी पढ़ें- ‘यह लड़का खेल सकता है’- Yashasvi Jaiswal की तारीफ करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा बयान आया सामने