'वह बिना किसी सपोर्ट के टीम से बाहर रहा'- कुलदीप यादव को लेकर पूर्व भारतीय चयनकर्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह बिना किसी सपोर्ट के टीम से बाहर रहा’- कुलदीप यादव को लेकर पूर्व भारतीय चयनकर्ता

वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कुलदीप 

Kuldeep Yadav (Photo Source: Twitter)
Kuldeep Yadav (Photo Source: Twitter)

अनुमान लगाइए कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में अभी तक किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं? मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर या युजवेंद्र चहल? आपकी जानकारी के लिए वो गेंदबाज है कुलदीप यादव।

जी हां, आपने सही सुना कुलदीप यादव। वहीं कुलदीप यादव को कुछ समय पहले तक टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब उन्हें टीम इंडिया में लगातार मौके मिल रहे हैं और फिल्हाल वह वेस्टइंडीज दौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखे हैं।

साथ ही बता दें कि कुलदीप यादव के पीछे एक बहुत बड़ी कहानी है। गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने पिछले दो साल में अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और उसके बाद आईपीएल में आंद्रे रसेल के हाथों पिटाई होने के बाद यादव को अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत थी।

तो वहीं जब वे टीम इंडिया से बाहर हुए थे, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए थे, लेकिन उन्हें अपना अगला टेस्ट मैच खेलने में कुल दो साल लग गए। लेकिन अब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी करली है और अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करते हुए जा रहे हैं। ऐसे में कुलदीप यादव को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता रहे सुनील जोशी ने बड़ा बयान दिया है।

कुलदीप को लेकर बड़ी बात बोल गए जोशी

बता दें कि कुलदीप यादव को लेकर सुनील जोशी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा- जब कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया, तो उस चयनसमिति का मैं हिस्सा था। लेकिन उसके बचाव में कौन आया? कोचिंग स्टाफ में से भी कोई नहीं आया।

वह बिना किसी सपोर्ट के टीम से बाहर रहा, वो मैं ही था जिसने कुलदीप से गेंद की स्ट्राइड छोटी करवाई, आर्म स्पीड बेहतर करने के लिए कहा और गेंद को अधिक घुमाने के लिए कहा।

जोशी ने आगे कहा- आज अचानक से हर कोई कुलदीप यादव को लेकर बात कर रहा है। रवि शास्त्री ने कुलदीप को लेकर मुझसे पूछा कि तुमने उसके साथ क्या किया है। तो मैंने उन्हें  कहा रवि भाई मैंने कुछ खास नहीं किया है, ये वे बस साधारण चीजें हैं जो एक गेंदबाजी कोच खिलाड़ी के साथ करता है।

close whatsapp