चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद ये पूर्व खिलाड़ी चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद ये पूर्व खिलाड़ी चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे 

नया चीफ सेलेक्टर ढूंढने से पहले बीसीसीआई एक अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाना चाहती है। 

Shiv Sunder Das and Chetan Sharma (Image Credit- Twitter)
Shiv Sunder Das and Chetan Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चीफ सेलेक्टर रहे चेतन शर्मा का 14 फरवरी को एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे।

तो वहीं इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि किसी भी वक्त चेतन शर्मा बीसीसीआई को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। दूसरी तरफ हुआ भी ऐसा ही, आज 17 फरवरी को चेतन शर्मा ने खुद अपना इस्तीफा बोर्ड के सचिव जय शाह को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम चुनी थी। तो वहीं अब बाकी दो मैचों की टीम चुनने से पहले बीसीसीआई एक अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनानी चाहती है जो चयन समिति के कार्यभार को संभाल पाए। तो वहीं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बनने की रेस इस पूर्व खिलाड़ी का नाम सबसे आगे है।

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है चीफ सेलेक्टर

बता दें कि बीसीसीआई ने अभी तक चेतन शर्मा के इस्तीफे को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के मेंबर मे से किसी एक को अंतरिम चीफ सेलेक्टर बना सकती है।

दूसरी तरफ इस रेस में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिव सुंदर दास का नाम सबसे आगे हैं जिन्होंने भारत के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं। वैसे सूत्रों की माने तो दास को सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

चेतन शर्मा ने किए थे बड़े खुलासे

बता दें कि चेतन शर्मा का ये स्टिंग ऑपरेशन जी न्यूज ने किया था, जिसमें चेतन ने टीम इंडिया को लेकर बड़े खुलासे किए थे। चेतन ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम में से 80 से 85 प्रतिशत खिलाड़ी ही फिट हैं, बाकी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।

close whatsapp