Fact Check: MS Dhoni की पुरानी तस्वीर को किसानों के विरोध से गलत तरीके से जोड़ा गया, देखें वायरल फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Fact Check: MS Dhoni की पुरानी तस्वीर को किसानों के विरोध से गलत तरीके से जोड़ा गया, देखें वायरल फोटो

अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक पुरानी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन से गलत तरीके से जोड़ा गया है।

बता दें कि इंटरनेट पर वायरल धोनी की फोटो के साथ कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए दिग्गज क्रिकेटर ने गुरुद्वारे का दौरा किया। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है कि धोनी किसी गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि धोनी का किसान प्रेम किसी ने नहीं छूटा है। वह आए दिन रांची स्थित अपने फार्म में फल, सब्जियों आदि के उगाने के साथ किसानी करने की कुछ फोटोज को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। तो वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने इस बात का गलत फायदा उठाते हुए धोनी की एक 2 साल पुरानी फोटो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

देखें धोनी की इंटरनेट पर वायरल यह फोटो

दूसरी ओर, आपको बता दें कि यह फोटो 17 जुलाई 2022 की है जब धोनी लंदन में गुरुद्वारा खालसा जत्था में मत्था टेकने पहुंचे थे। इस फोटो में धोनी के साथ जो शख्स नजर आ रहा है वो कोई किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ व्यक्ति नहीं है। बल्कि इस व्यक्ति का नाम गुरप्रीत सिंह आनंद है। इस व्यक्ति ने धोनी के साथ फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया हुआ है।

देखें ये पोस्ट

आईपीएल 2023 में चेन्नई को बनाया था चैंपियन

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को हराकर, पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। तो वहीं इस जीत के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली थी। तो वहीं एक बार फिर धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 में खेलती हुई नजर आएगी, जो 22 मार्च से शुरू हो रहा है।

close whatsapp