अपनी तूफानी पारी के दौरान दर्द झेलते रहे फाफ डु प्लेसिस, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी तूफानी पारी के दौरान दर्द झेलते रहे फाफ डु प्लेसिस, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार

RCB के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने खेली थी शानदार पारी।

Faf du Plessis (Photo Source: Twitter)
Faf du Plessis (Photo Source: Twitter)

IPL में धोनी की टीम ने यानी CSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की RCB को मात दे दी। आखिरी ओवर तक गए इस मैच के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले, साथ ही मैच के बीच RCB के कप्तान फाफ की एक तस्वीर भी सामने आई और इसे देख एक बार के लिए सभी हैरान हो गए।

धोनी और फाफ डु प्लेसिस की टीम ने जमकर बनाए रन

दूसरी ओर IPL 2023 में एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK टीम ने स्कोर बोर्ड पर कुल 226 रन लगा दिए। जिसे बाद फाफ डु प्लेसिस की RCB टीम ने भी काफी धमाकेदार शुरूआत की, लेकिन आखिरी ओवर में भी टीम जीत अपने नाम नहीं कर पाई और इस टीम 20 ओवर में 218 रन ही बनाए।

फाफ डु प्लेसिस ने तो दिल जीत लिया यार!

*RCB के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने खेली थी शानदार पारी।
*लेकिन इस दौरान फाफ की फिटनेस नहीं दे रही थी उनका साथ।
*बीच मैच में RCB के कप्तान शरीर के ऊपरी हिस्से में करवा रहे थे टेपिंग।
*लेकिन उसके बाद भी फाफ ने जड़े कई शानदार और जानदार छक्के।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फाफ डु प्लेसिस की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

आज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए विराट कोहली

दूसरी ओर आज फिर से विराट कोहली बतौर ओपनर बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में कोहली को युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने बोल्ड कर दिया।

ड्रेसिंग रूम में अपना डिनर करते हुए विराट कोहली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp