मुझे लगता है कि फैज फजल को भारतीय टीम की ओर से और भी मौके दिए जाने चाहिए थे: चंद्रकांत पंडित

फैज फजल भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी जाना माना नाम है और उनका प्रदर्शन भी इसमें काफी अच्छा रहा है।

Advertisement

Faiz Fazal. (Photo Source: Twitter)

विदर्भ के सबसे सफल कप्तान और भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी फैज फजल ने 18 फरवरी को घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बता दें, फैज फजल भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी जाना माना नाम है और उनका प्रदर्शन भी इसमें काफी अच्छा रहा है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि विदर्भ के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित जिनकी कोचिंग में विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी को अपने नाम किया उनका मानना है कि फैज फजल को भारतीय टीम में और भी मौके दिए जाने चाहिए थे। यही नहीं विदर्भ के पूर्व कोच ने फैज फजल की फील्डिंग की भी जमकर प्रशंसा की। बता दें, फैज फजल ने भारत के लिए सिर्फ 1 ही वनडे मैच खेला है जिसमें उन्होंने 90.16 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं।

चंद्रकांत पंडित ने टाइम्स आफ इंडिया को बताया कि, ‘फैज फजल जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं और उनकी तकनीक भी शानदार रही है। सबसे अच्छी बात है की फजल स्लिप के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें भारतीय टीम की ओर से कुछ और मैच भी खेलने को मिलनी चाहिए थे। मैंने विदर्भ की 3 साल तक कोचिंग की है। वो हमेशा यही बोलते थे कि उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलना है।

हालांकि घुटने में चोट लगने के बाद उनके शरीर ने उनका ज्यादा साथ नहीं दिया और इसी वजह से उन्होंने घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।’

विदर्भ खिलाड़ियों के लिए फैज फजल रोल मॉडल रहे हैं: चंद्रकांत पंडित

चंद्रकांत पंडित ने आगे कहा कि, ‘फैज फजल ने विदर्भ क्रिकेट की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो टीम के खिलाड़ियों के लिए सबसे सही रोल मॉडल है। वो जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं और सभी लोग उनसे काफी प्यार करते हैं।’

चंद्रकांत पंडित ने आगे कहा कि, ‘महाराष्ट्र के खिलाफ फैज फजल ने 324 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली थी। जब मैं मध्य प्रदेश टीम में कोच के रूप में नियुक्त हुआ तब मैं वहां के खिलाड़ियों को फैज की पारी के बारे में बताता था। यह सच में काफी अच्छी पारी थी। उनके अंदर बिल्कुल भी इगो नहीं था। हम लोग कभी-कभी रात के 11:00 तक खेल की योजना बनाते थे। इसके बाद वो मुझे घर तक छोड़ते थे और उन्होंने कभी भी किसी भी चीज की शिकायत नहीं की।’

Advertisement