फखर ज़मान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा गगनचुंबी छक्का, फैन गेंद पकड़कर घर की ओर भागा - क्रिकट्रैकर हिंदी

फखर ज़मान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा गगनचुंबी छक्का, फैन गेंद पकड़कर घर की ओर भागा

हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया।

Fakhar Zaman (Pic Source-Twitter)
Fakhar Zaman (Pic Source-Twitter)

हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ पांच मैच की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड 2-0 से आगे है।

हालांकि मुकाबले के दौरान पाकिस्तान टीम के शानदार बल्लेबाज फखर ज़मान ने न्यूजीलैंड के Ben Sears के खिलाफ काफी लंबा छक्का जड़ा जो सीधा ग्राउंड के बाहर गया। यह छक्का उन्होंने पाकिस्तान की पारी के छठवें ओवर में मारा। इसके बाद एक फैन को गेंद लेकर भागते हुए देखा गया।

बता दें, फखर ज़मान ने पाकिस्तान की ओर से इस मैच में 25 गेंद में तीन चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन फखर ज़मान अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाने में नाकाम रहे।

दूसरे टी20 की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से फिन एलन ने 41 गेंदों में सात चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की बहुमूल्य परी खेली जबकि केन विलियमसन ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिचेल सैंटनर ने 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 25 रनों की आक्रामक पारी खेली।

https://twitter.com/Aafaqahmad56/status/1746483274309148764

न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान 19.3 ओवर्स में 173 रन पर ऑलआउट हो गया। फखर ज़मान के अलावा बाबर आजम ने 43 गेंद में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 22 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और यही वजह थी कि पाकिस्तान को इस मैच में हार झेलनी पड़ी।

जहां एक तरफ पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने दो विकेट और हारिस रउफ ने तीन विकेट अपने नाम की है वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट झटके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?